1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Beautician death case takes a serious turn in indore

गहराया ब्यूटीशियन की मौत का मामला, लाश ले जाते दिखा कारोबारी, स्टाफ को कहा था बेहोश है, पुलिस ने चेंज किया एंगल

sonila sharma murder
गुरुवार 10 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर के तिलक नगर के एक होटल में 32 वर्षीय ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था। इस मौत का मामला अब गहराने लगा है। बता दें कि जिस समय शव बरादम किया गया उस वक्‍त उसके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे पुलिस को जहर दिए जाने की आशंका है।

हालांकि पुलिस अब अलग अलग एंगल पर जांच कर रही है। इस बीच महिला का पति भी सामने आया है, जिसने बाद में राज खोलने की बात कही है। ऐसे में पुलिस अब पति के बयान का इंतजार कर रही है, पुलिस का मानना है कि पति के बयान के बाद ही इस बारे में कुछ हद तक स्‍थिति स्‍पष्‍ट हो सकेगी।

अस्‍पताल पहुंचाने का नाटक : उनके साथ होटल आया कारोबारी साथी दीपक खंडेलवाल उन्हें अस्पताल पहुंचाने का नाटक कर वहां से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। बता दें कि ब्‍यूटीशियन सोनिला शर्मा का शव देखकर उसका पति बहुत रोया, सोनिला कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल आई थी।

कारोबारी से संपर्क में थी सोनिला : पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला काफी समय से एक कारोबारी के संपर्क में थी। तबीयत बिगड़ने पर कारोबारी उसे हॉस्पिटल लेकर गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एलेक्स नाम के होटल के कमरे में महिला ठहरी थी। दोपहर में दीपक खंडेलवाल नामक व्यक्ति के साथ होटल आई थी। दोनों 40 मिनट तक कमरे में साथ रहे।

हॉस्पिटल से क्‍यों गायब हो गया दीपक : कुछ देर बाद दीपक होटल प्रबंधन के पास मदद मांगने पहुंचा। उसने बताया कि मेरी साथी की तबीयत बिगड़ गई है। महिला के बेहोश होने की बात सामने आई थी। दीपक उसे निजी हॉस्पिटल में उपचार कराने ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दीपक हॉस्पिटल से गायब हो गया। जोन-2 एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असल वजह सामने आएगी।

ब्‍यूटीपार्लर में हुई थी पहचान : महिला के पिता ने बताया है कि बेटी अपने पति से अलग रहती थी और उसकी दो बेटियां हैं जिनकी उम्र 8 और 14 साल है। वो एक पार्लर में काम करती थी और वहीं पर उसकी दीपक खंडेलवाल से पहचान हुई थी। दीपक पहले भी दो बार सोनिला के घर आ चुका था। पुलिस अब दोनों के बीच संबंध और होटल पहुंचने के पीछे क्या कारण हो सकता है उसका पता लगा रही है। महिला अपने पति से भी लंबे समय से अलग रह रही थी। पुलिस के अनुसार उसका पति ड्राइवर का काम करता है। बताया जा रहा है कि वो मूल रूप से ब्यावरा का रहने वाला है।

एक हफ्ते बाद खोलूंगा रहस्‍य : महिला के पति संजय ने पुलिस पूछताछ में कुछ बाते बोली हैं। उसने कहा कि मैं दीपक को जानता हूं, अभी बात नहीं करूंगा 8 दिन बाद पूरी बात बताऊंगा। बीते दिन जब पति ने महिला ब्यूटीशियन के शव को देखा तो रो पड़ा। उसके आंख से आंसू बहते रहे। वो बार-बार एक ही बात बोल रहा था कि कुछ दिन बात बताउंगा। पुलिस दीपक की तलाश कर रही है। महिला का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कई लोग दिख रहे है। सफेद रंग की कार भी खड़ी हुई दिखाई दे रही है। जिसमें 2 लोग महिला की डेडबॉडी को कार में रखते हुए दिख रहे है। इसके बाद कारोबारी होटल के एक स्टाफ को इशारे से अपने साथ चलने के लिए कहता है। हालांकि, स्टाफ उसके साथ जाने से मना कर देता है।
अगला लेख
सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा