बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. संत-महापुरुष
  4. jaya kishori introduction in hindi
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 26 मई 2023 (19:01 IST)

कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी कौन हैं? जानिए उनके बारे में खास बातें

कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी कौन हैं? जानिए उनके बारे में खास बातें - jaya kishori introduction in hindi
Jaya Kishori Biography: आजकल कथावाचक जया किशोरी जी बहुत लोकप्रिय हो रही हैं। उनके लोकप्रिय होने के कई कारण हैं। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र गर्ग शास्त्री जी के साथ उनका नाम जोड़े जाने से भी वे चर्चा में हैं। अब वे कथावचक से मोटिवेशनल स्पीकर भी बन गई हैं। बड़े संस्थान के लोग अब उन्हें मोटिवेशनल स्पीच देने के लिए बुलाने लगे हैं। यूट्यूब पर जया किशोरी के वीडियो बहुत वायरल होते हैं। आओ जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं।
 
अविवाहित हैं जया किशोरी जी : विवाह को लेकर एक बार जब जया किशोरी जी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे कथावाचक हैं संत नहीं हैं। वे अपने परिजनों की सलाह से शादी करेंगी। जया किशोरी के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल है। कथावाचक के साथ ही जया किशोरी शीर्ष मोटिवेशनल स्पीकर्स भी हैं।
 
कौन है जया किशोरी जी : इनका पूरा नाम जया शर्मा है। 13 अप्रैल 1995 को सुजानगढ़ राजस्थान में उनका जन्म हुआ था। मात्र 26-27 साल की यह कथावाचक यूट्यूब पर भी बहुत प्रसिद्ध हैं। राजस्थान के श्री गौड़ ब्राह्मण परिवार में जन्मी जया किशोरी राजस्थानी हैं। इनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा, माता का नाम सोनिया शर्मा, छोटी बहन का नाम चेतना शर्मा है। जया किशोरी अपने दादा दादी से बहुत प्रभावित थीं। उनसे ही उन्हें धार्मिक शिक्षा मिली। वे उन्हें कहानियां सुनाते और भजन सिखाते थे।
 
कैसे नाम पड़ा जया किशोरी : 7 साल की उम्र में ही जया किशोरी का धर्म की ओर झुकाव होने लगा था। 9 साल की उम्र में उन्होंने तमाम स्त्रोत कंठस्थ कर लिए थे। जैसे राम अष्टकम, लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, रुद्राष्टकम आदि। 12वीं कक्षा के दौरान श्रीमद् भागवत कथा कंठस्थ कर ली थी। इसके साथ ही वह भजन गीता का पाठ करती थीं। उनके प्रारंभिक गुरु गुरु गोविंद राम थे। गुरु ने ही उन्हें 'किशोरी' की उपाधि दी थी। 
 
जया किशोरी का कार्य : जया किशोरी ने बहुत ही कम उम्र में लोगों को भगवत गीता, नानी बाई का मायरा और नरसी की भात जैसी कथाओं को अपनी मधुर तथा मीठी वाणी से रोचक तरीके के सुनाकर प्रसिद्धि पाई है। जया किशोरी जी भजन गायिका भी हैं। अब वे मोटिवेशनल स्पीकर्स भी हैं। 
 
कितना कमाती हैं जया किशोरी : कहते हैं कि जया किशोरी जी कथा सुनाने के लाखों लेती हैं। लोगों का मानना है कि वे एक कथा के 10 लाख रुपए लेती हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है। जया किशोरी जी सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। उनकी नेटवर्थ 1.5 से 2 करोड़ रुपए है। इसके अलावा जया किशोरी यूट्यूब वीडियो, मोटिवेशनल स्पीच, एल्बम से भी कमाई करती हैं।
 
खूबसूरती का राज : यूट्यूब या मीडिया में उनकी खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चा रहती है। लोग अब उनकी खूबसूरती का राज भी बताने लगे हैं। जैसे वे क्या खाती हैं। जैसे वह जंक फूड नहीं खाती हैं। वह अनहेल्दी फूड भी नहीं खाती हैं। वह हमेशा क्लीन डाइट लेती हैं। क्लीन डाइट में होल ग्रोन, हरी सब्जियां, फल, ड्राई फूड, अन प्रोसेस्ड फूड आदि।
 
जया किशोरी कहां तक पढ़ी लिखी है : जया किशोरी ने अपनी शिक्षा कोलकाता के श्री शिक्षातन कॉलेज और महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी से की है। जया ने ओपन स्कूल से बीकॉम की पढ़ाई की है।
ये भी पढ़ें
क्षीर भवानी मंदिर कहां है, क्या है महत्व? क्यों है चर्चा में?