1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Y category security to Peethadhishwar Pt. Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री को ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा, हिंदू राष्ट्र पर फिर भरी हुंकार

Dhirendra Shastri
भोपाल। अपने बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री (dhirendra shastri) अब Y कैटेगरी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्णय लेते हुए सरकार ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को Y कैटेगरी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है।
 
गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री लगातार लगातार हिंदू राष्ट्र को लेकर मुखर है और उनके कार्यक्रमों में लोगों को भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं कई संगठन और व्यक्ति बाबा बागेश्वर धाम को लगातार चुनौती देते हुए भी नजर आते है।
 
बाबा बागेश्वर धाम को Y कैटेगरी की सुरक्षा ऐसे समय दी गई है जब वह मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में कथा कर रहे है। बालाघाट में कार्यक्रम में पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फिर हिंदू राष्ट्र की हुंकार भरते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात कोई जातिवाद की बात नहीं है, एक संस्कृति की बात है। इसके साथ उन्होंने रामायण और महाभारत धार्मिक गंथों को  स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए। 
 
वहीं मौलाना साजिद रशीदी के पीएफआई औ सिमी से तुलना करने वाले बयान पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पीएफआई और सिमी पर बैन इसलिए लगा क्योंकि उनके मूवमेंट इस्लामिक स्टेट बनाने की थी। दरअसल मौलाना साजिद रशीदी ने कहा था कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री खुले मंचों से हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं, तो उन पर बैन नहीं लगना चाहिए।  
 
 
 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Manipur Violence : मणिपुर में फिर हिंसा, 1 की मौत, 2 घायल, कांग्रेस का आरोप- मॉर्चरी में पड़ी हैं 75 लाशें