सम्बंधित जानकारी
- चेहरे पर चमक के लिए लगाएं एप्पल फेस मास्क, जानिए फायदे
- Pongal Recipe : पोंगल पर्व का खास व्यंजन है खारा पोंगल, पढ़ें सरल विधि
- Sankranti Dish : इस संक्रांति पर बनाएं चटपटी बंगाली खिचड़ी, पढ़ें आसान विधि
- sankranti food : मकर संक्रांति के 5 खास व्यंजन और तिल-गुड़ खाने के 7 फायदे जानिए
- Sweet Pongal Recipe : कैसे बनाएं साउथ इंडिया की मशहूर डिश 'सक्कराई पोंगल', पढ़ें आसान विधि
Pongal Recipe : टेस्टी रवा पोंगल विथ नारियल चटनी
Rava Pongal Recipe
सामग्री : 1 कप रवा, 1 चम्मच सोया आटा, 1 चम्मच मक्के का आटा, 1 चम्मच उड़द दाल, 1 कप गाजर (बारीक कटे हुए), आधा कप मटर के दाने, आधा कप अंकुरित मोठ व चने, नमक, कालीमिर्च स्वादानुसार, तेल 2 चम्मच, राई, हरी मिर्च, मीठा नीम (छौंक के लिए), गार्निश के लिए- हरा धनिया, नारियल का बूरा, 1 चम्मच नींबू का रस, 2 कटे प्याज व 2 कटे टमाटर।
विधि : उड़द दाल को साफ करके एक घंटे के लिए भिगो दें। फिर एक पैन में तेल गरम करें और छौंक की सामग्री डालकर दाल भूनें। तत्पश्चात गाजर, मटर व मोठ डालकर पकाएं। इसमें रवा, सोया आटा व मक्के का आटा डालकर अच्छी तरह भूनें। अब चने उबाल कर डालें।
साथ ही नमक, कालीमिर्च व नींबू का रस डालें। 5-6 कप गर्म पानी डालकर तब तक चलाएं, जब तक कड़ाही न छोड़ने लगे। अब उपमा के सांचे में हरा धनिया, नारियल का बूरा, प्याज, टमाटर डालें व उसके ऊपर पोंगल भरकर सर्विंग प्लेट में निकाल कर गरमा-गरम रवा पोंगल नारियल चटनी के साथ सर्व करें।
