शुक्रवार, 2 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. स्वतंत्रता दिवस
  4. Unknown and amazing facts about Indian Independence
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (16:10 IST)

जानिए अपने देश की आजादी और इससे जुड़ी ऐसी बातें जिन्हें जानकर हर भारतीय को गर्व होगा

स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानिए ये 15 रोचक तथ्य

15 August Interesting Fact
15 August Interesting Fact

Independence Day 2024: 15 अगस्त 1947 का दिन पूरे भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये दिन एक लम्बी त्रासदी के अंत और लाखों वीरों के संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है।
आज इस लेख में हम भारत और आजादी से संबंधित कुछ दिलचस्प एवं रोचक तथ्य प्रस्तुत कर रहें है जिन्हें पढ़कर आपको अपने भारतीय होने पर गर्व होगा।ALSO READ: आखिर क्यों लाल किले से ही फहराया जाता है राष्ट्रीय ध्वज, जानिए इसके इतिहास की दास्तान

स्वतंत्रता दिवस के बारे में 15 रोचक तथ्य
  1. 7 अगस्त 1906 को कलकत्ता के पारसी बागान स्क्वायर (Parsee Bagan Square) में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। ध्वज लाल, पीला और हरे रंग के क्षैतिज स्ट्रिप्स से बना था जिसके शीर्ष पर लाल पट्टी जिसमें आठ सफेद कमल एक पंक्ति में उतार दिए गए थे। हरी पट्टी के बाईं ओर एक सफेद सूरज और अर्धचंद्र, वहीं दाहिनी ओर स्टार या एक तारा था।
 
  1. 15 अगस्त 1947 को जब भारत को स्वतंत्रता मिली तब उसका कोई राष्ट्रगान नहीं था।
 
  1. 1911 में रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा बंगाली भाषा में लिखे ‘जन गण मन’ को देश का राष्ट्रगान 1950 में बनाया गया था।
  
  1. ऐसा कहा जाता है कि वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज का पहला संस्करण 1921 में बेजवाड़ा में पिंगली वेंकय्या द्वारा बनाया गया था। यह दो रंगों से बना था, लाल और हरा जोकि दो प्रमुख समुदायों का प्रतिनिधित्व करता था। गांधीजी के विचारों के अनुसार भारत के शेष समुदायों और राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक बनाने के लिए एक सफेद पट्टी पे चरखे को जोड़ने का सुझाव दिया था।
 
  1. 15 अगस्त 1947 को, पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा था लेकिन गांधी जी इसमे शामिल नही हो पाए थे, क्योकिं वह इस समय कलकत्ता में हिंदु-मुस्लिम दंगे को रोकने में लगे हुए थे।
 
  1. स्वतंत्रता दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं लेकिन 1947 में ऐसा नही हुआ था। जवाहरलाल नेहरू जी ने 16 अगस्त को लाल किले से झंडा फहराया था।
 
  1. 15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा नही थी। यह 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन के रूप में खींची गई थी। भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद 560 रियासतों को भारतीय संघ में शामिल किया था। 2 अन्य, हैदराबाद और जूनागढ़ को भारतीय सेना द्वारा कब्जा कर लिया गया था।
 
  1. स्वतंत्रता के बाद, पुर्तगाल ने अपने संविधान में संशोधन किया और गोवा को एक पुर्तगाली राज्य के रूप में घोषित किया। भारतीय सैनिकों ने 19 दिसम्बर 1961 को गोवा पर हमला किया और इसे आज़ाद कर भारत में मिला लिया गया।
  
  1. भारत ने अपने पिछले 100,000 वर्षों के इतिहास में कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया हैं।
 
  1. 15 अगस्त भारत के अलावा तीन अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस हैं। दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त, 1945 को आजाद हुआ था।
  
  1. ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त, 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त, 1960 को आजाद हुआ था।
 
  1. 15 अगस्त 1947 को 1 रुपया 1 डॉलर के बराबर था और सोने का भाव 88 रुपए 62 पैसे प्रति 10 ग्राम था।
 
  1. 15 अगस्त के दिन ही वीर चक्र को मान्यता दी गई थी।
 
  1. 15 अगस्त 1972 को भारत में डाक पिन जो कि 6 अंको का नंबर होता हैं की शुरूआत की गई थी। 
 
  1. 15 अगस्त 1982 को इंदिरा गांधी के भाषण के साथ भारत में टीवी पर रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई थी।
ये भी पढ़ें
एयर इंडिया की इसराइल के लिए उड़ानें रद्द, सताई यात्रियों की सुरक्षा की चिंता