सम्बंधित जानकारी
- क्या खून में प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं? तो ये रहे 5 फायदेमंद उपाय
- आम की पत्तियों की चाय बनाकर पीने से होंगे बेहतरीन सेहत लाभ, जरूर पढ़ें
- दूध में तुलसी डालकर पीने के 5 बेहतरीन फायदे, जो आपने कहीं नहीं सुने होंगे
- लाल मिर्च में है हीलिंग पावर, जानिए इसके 5 बेहद खास फायदे
- बारिश की बीमारी अमीबियासिस : जानिए कारण, लक्षण और कैसे करें उपचार
दादी नानी के 7 असरदार घरेलू नुस्खे, जो सेहत समस्या होने पर बड़े काम आएंगे। Grandmas Home Remedies
कई छोटी-मोटी सेहत समस्याएं तो ऐसी हैं जिनके लिए अक्सर लोग डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं, क्योंकि इन्हें तो कई बार घरेलू उपायों से ही ठीक किया जा सकता हैं।
आइए, हम आपको बताते हैं 7 ऐसे घरेलू नुस्खे जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और सेहत समस्या को तुरंत आराम देने में सहायक हैं -
1 गैस की तकलीफ से तुरंत राहत पाने के लिए लहसुन की 2 कली छीलकर 2 चम्मच शुद्ध घी के साथ चबाकर खाएं। फौरन आराम होगा।
2 प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना बंद हो जाती हैं।
3 सूखे तेजपान के पत्तों को बारीक पीसकर हर तीसरे दिन एक बार मंजन करने से दांत चमकने लगते हैं।
4 हिचकी चलती हो तो 1-2 चम्मच ताजा शुद्ध घी, गरम कर सेवन करें।
5 ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींके आना बंद हो जाती हैं।
6 प्याज का रस लगाने से मस्सों के छोटे-छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं।
7 यदि नींद न आने की शिकायत है, तो रात में सोते समय तलवों पर सरसों का तेल लगाएं।
