1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. arthritis remedy

अगर आप गठिया रोगी है तो आजमाएं ये खास 10 टिप्स...। home remedies for arthritis

arthritis remedy
गठिया या आर्थराइटिस जोड़ों में होने वाली एक बहुत ही आम बीमारी है, जिसे संधिशोथ भी कहा जाता है। इस बीमारी में जोड़ों में दर्द होने लगता है।
 
इसके लक्षण आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ विकसित होते रहते हैं, लेकिन ये अचानक भी दिखाई दे सकते हैं जैसे जोड़ों को हिलाने, घुमाने तथा मोड़ने में परेशानी होने लगती है। अत: आप भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं तो नीचे दिए गए इन नियमों का पालन करके गठिया की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

आइए जानें... 
 
1. सुबह उठते ही खाली पेट नींबू मिला गुनगुना जल पीएं। 
 
2. दिन में एक बार सूखे अदरक को पानी में उबालकर उस जल का सेवन करें। 
 
3. रोजाना 10 से 15 मिनट तक सूर्य स्नान करें। 
 
4. स्नान करने से पहले दर्द वाले हिस्से और जोड़ की तेल से मालिश करें। 
 
5. दोपहर का भोजन 12 बजे और रात का भोजन शाम 7 बजे से पहले कर लेना चाहिए। 
 
6. भोजन से पहले टमाटर या सब्जियों का सूप लें। 
 
7. सूप के बाद सलाद खाएं और उसके बाद हरी सब्जी और रोटी लें। 
 
8. भोजन के दौरान पानी नहीं पीएं। मट्ठा या छाछ ले सकते हैं। 
 
9. शाम को फलों का रस लें। 
 
10. रात के समय हल्का भोजन करें और सोने से पहले दूध अवश्य पीएं।

 
अगला लेख
home remedies : उल्टी होने पर अपनाएं ये 8 घरेलू उपाय