फ्लॉवर पॉट से दें घर को लुक
ND
हैंगिंग गमले आकार में छोटे व दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इन्हें, कड़े या रस्सी की सहायता से बालकनी, बरामदा या अन्य स्थानों पर लटकाया जा सकता हैं। घर की बालकनी में लटकने वाले छोटे-छोटे हैंगिंग गमलों में छोटे व रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों को लगाया जा सकता है।
यदि आप इन गमलों में फूलों वाली बेल लगाते हैं तो वो लटकती हुई बेले बेहद ही खूबसूरत लगाती है। फ्लावर बाँस या फूलदान के तौर पर आप महँगे क्रिस्टल से लेकर, विकर बास्केट, फिशिंग क्रिल, छोटी नमकदानी, पुराने मग, कॉफी पॉट्स, जग किसी परफ्यूम बॉटल्स आदि का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

