सम्बंधित जानकारी
- घर में एक्वेरियम रखने का शौक पहुंचा सकता है आपको कई फायदे
- यदि आप भी अपने घर में एक्वेरियम लाना चाहते हैं तो जान लीजिए ये जरूरी बातें
- घर में रोशनी कम रहती है तो यह हो सकता है खतरनाक, पढ़ें रोशनी बढ़ाने के 5 टिप्स
- बदल डालें घर का इंटीरियर और नए घर में रहने जैसा अहसास पाएं...
- आसानी से लगाएं ये 6 पौधे और घर में बनाएं किचन गार्डन
चूहों के आतंक से परेशान हैं? 7 घरेलू नुस्खे अपनाएं और चूहों से पीछा छुड़ाएं
शायद ही कोई ऐसा हो जिसने अपने घर में कभी चूहे से सामना न किया हो। कई बार तो घर में आए दिन ही चूहे घूमते दिख जाते हैं। चूहे घर की चीजों को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, साथ ही अगर कोई खाने-पीने की चीज उनके संपर्क में आई जिसे आपने बाद में खा लिया हो तो इंफेक्शन और बीमार होने का खतरा होता है, सो अलग। ऐसे में चूहों को घर से बाहर निकालना बहुत जरूरी हो जाता है।
वैसे अब तो त्योहारों का सीजन भी आ गया है और आपने घर की साफ-सफाई शुरू कर ही दी होगी। तो आइए, आपको ऐसे कुछ घरेलू तरीके बताते हैं जिन्हें आजमाकर आपके घर से चूहे भी साफ हो जाएंगे और आपको इनसे छुटकारा भी मिलेगा-
1. प्याज की गंध बहुत तीखी होती है जिसे चूहे सहन नहीं कर पाते है। आपके घर में जहां भी आपको अक्सर चूहे दिखाई देते हो, वहां आप प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख दें। इसकी गंध से चूहे घर छोड़कर चले जाएंगे।
2. जब कंघी करते हुए कभी आप बाल टूटे तो इन्हें फेके नहीं, बल्कि चूहों के बिल के पास रख दें। चूहे इसे खाकर मर जाएंगे।
3. गोबर को भी चूहों के बिलों के पास रख सकते है, इसे खाने के बाद चूहे पेट के संक्रमण से मर जाते हैं।
4. तेजपत्ता की मीठी खुश्बू चूहों को अपनी ओर खींचती है और इसे खाते ही वे मर जाते हैं।
5. चूहे जहां से घर में घुसते है वहां आप पुदीने के तेल में रुई भिगोकर रख दीजिए या पुदीने का पौधा भी लगा सकते हैं। पुदीने की गंध से चूहे घर के अंदर घुस नहीं पाते है।
6. सभी जानते हैं बिल्लियां चूहों की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं। आप घर में बिल्ली भी पाल सकते है।
7. काली मिर्च को पानी में मिलाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव करें। इसकी गंध से चूहे भाग जाएंगे।
अगला लेख
