सम्बंधित जानकारी
- होली के बाद रंगपंचमी कब है, क्या करते हैं इस दिन?
- धुलेंडी के दिन क्या क्या करते हैं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
- होली पर इन रोमांटिक शायरियों से चढ़ाएं प्यार का रंग, अपनों को भेजें ये खूबसूरत होली शायरी और संदेश
- Holi 2025: 13 को होलिका दहन के बाद 14 को छोड़कर 15 मार्च को क्यों कह रहे हैं होली खेलने का?
- Holashtak 2025: होलाष्टक की रात करें ये एक काम, हनुमानजी बना देंगे धनवान
होली पर 8 दीपक जलाकर जीवन को महका और चमका देंगे, धन की समस्या होगी समाप्त
होली पर दीपक जलाने से जुड़े कुछ उपाय
Holi remedies 2025: होलिका दहन का दिन कई तरह के उपायों के करने का दिन भी होता है जो हमारे जीवन को सुखमय बना देता है। 13 मार्च 2025 होलिका दहन होगा और अगले दिन 14 मार्च को धुलेंडी यानी रंगवाली होली खेली जाएगी। होली के पहले होलिका दहन के दिन यदि आप 8 दीपक जलाकर यह कार्य करेंगे तो जीवन में धन-धान्य का वरदान मिलेगा।
होली के 8 दीपक जलाएं:-
- जहां होलिका दहन होना है वहां छोटी या बड़ी रंगोली बनाएं।
- प्रयास करें कि प्रमुख चार रंग लाल, हरा, नीला और पीला उसमें शामिल हो।
- 4 तेल के और 4 घी के दीपक होलिका के सामने जलाएं।
- इनमें लौंग का जोड़ा यानी दो पूरी लौंग डालें।
- इसके बाद ॐ होलिकायै नम: का जाप करते हुए होलिका दहन से पहले पूजा के साथ रखें
- इस उपाय से धन-धान्य का वरदान मिलेगा। इस उपाय से समृद्धि का आशीष मिलता है।
होली पर आटे के 5 दीपक:
- जीवन की हर बाधा दूर करने के लिए होली का यह उपाय परंपरागत रूप से गांवों में खूब आजमाया जाता है।
- आप भी इसे कर सकते हैं अगर जीवन में किसी शुभ कार्य में बहुत बड़ी बाधा आ रही हो। घोर धन संकट का सामना कर रहे हों तो भी इसे होली की रात आजमाया जा सकता है।
- आटे का 5 मुखी दीपक सरसों के तेल से भरें। कुछ दाने काले तिल के डालकर एक बताशा, सिन्दूर और एक तांबे का सिक्का डालें।
- होली की अग्नि से जलाकर घर से आरती की तरह उतार कर सुनसान चौराहे पर रखकर बगैर पीछे मुड़े वापस आएं तथा हाथ-पैर धोकर घर में प्रवेश करें।
-
अगर आप पर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज है, तो होली की रात में इस विशेष उपाय को आजमा कर कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।
