• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. हिन्दू धर्म
  4. कितने राज्य में हिंदू हो गया है अल्पसंख्यक?
Written By WD Feature Desk
Last Updated : मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 (18:44 IST)

कितने राज्य में हिंदू हो गया है अल्पसंख्यक?

In how many states of India Hindus are in minority
दुनिया की आबादी लगभग 7 अरब से ज्यादा है जिसमें से 2.2 अरब ईसाई और सवा अरब मुसलमान हैं और लगभग इतने ही बौद्ध। पूरी दुनिया में ईसाई, मुस्लिम, यहूदी और बौद्ध राष्ट्र अस्तित्व में हैं। एक जानकारी के मुताबिक पूरी दुनिया में अब मात्र 13.95 प्रतिशत हिन्दू ही बचे हैं। यदि हम भारत की बात करें तो भारत की कुल आबादी का अनुमानीत 82 प्रतिशत हिंदू है।ALSO READ: खतरे में है हिन्दू धर्म का अस्तित्व? भाग-1
 
वर्तमान भारत में करीब 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। केंद्र शासित प्रदेश के नाम है- जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादरा तथा नगर हवेली और दमव एवं दीव। संपूर्ण भारत की बात करें तो हिंदू बहुसंख्या में है। दूसरे नंबर पर मुस्लिम, तीसरे पर ईसाई है और चौथे पर सिख धर्म के अनुयायी हैं।ALSO READ: बांग्लादेश और इंडोनेशिया में हिन्दू धर्म का अस्तित्व खतरे में...
 
9 राज्यों में हिंदू हो गया है अल्पसंख्‍यक:
एक अनुमान है कि भारत के कम से कम 9 राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो चला है। ये 9 राज्य है- 1. जम्मू-कश्मीर, 2. लद्दाख, 3. मिजोरम, 4. लक्षद्वीप, 5. नागालैंड, 6. मेघालय, 7. अरुणाचल प्रदेश, 8. पंजाब और 9. मणिपुर शामिल हैं।ALSO READ: बांग्लादेश में 2 दिन में 3 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़, 8 मूर्तियां खंडित
 
भारत में कुछ समुदायों को अल्पसंख्यक का दर्जा दिया गया है, जिसमें मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध और जैन शामिल हैं। अल्पसंख्यकों को राज्य और केंद्र की ओर से विशेष सुविधा और सुरक्षा प्रदान की जाने के साथ ही समुदाय के सदस्यों के लिए सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक अवसरों की रक्षा करना भी होता है। प्रत्येक राज्य में, एक निश्चित समुदाय को अल्पसंख्यक माना जाता है यदि उसकी जनसंख्या राज्य की कुल जनसंख्या का 50% से कम है। इस मान से तो 9 राज्यों में हिंदू 50 प्रतिशत से बहुत कम है परंतु उन्हें अल्प संख्‍यक का दर्जा प्राप्त नहीं है। ALSO READ: झारखंड रोहिंग्याओं की धर्मशाला बना, लव जिहाद से बेटियां खतरे में
ये भी पढ़ें
कोयला क्यों है मुश्किलों की खान