गुरुवार, 31 जुलाई 2025
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. kya is baar bhi raksha bandhan par lagega bhadra rakhi bandhne ka shubh muhurat 2025
Written By WD Feature Desk
Last Updated : बुधवार, 30 जुलाई 2025 (14:56 IST)

क्या इस बार भी रक्षाबंधन पर लगेगी भद्रा? कब रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, जानिए सबकुछ

2025 me raksha bandhan kab hai
Raksha Bandhan 2025:  प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह पर्व 9 अगस्त 2025 शनिवार को उदयातिथि के अनुसार मनाया जाएगा। अब सवाल है कि क्या पिछले वर्ष की तरह इस बार भी राखी पर भद्रा का साया रहेगा या नहीं। जानिए इसी संदर्भ में राखी बांधे का शुभ मुहूर्त सहित सभी कुछ एकसाथ।
 
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी।
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी।
 
भद्रा काल: 9 अगस्त को तड़के 1 बजकर 52 पर ही समाप्त हो होगा। इस साल 9 अगस्त को दिन और रात में राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। इसलिए पूरे दिन कभी भी शुभ मुहूर्त देखकर राखी बांध सकते हैं। 
 
9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त:
पहला शुभ मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
दूसरा शुभ मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:53 तक रहेगा।
तीसरा शुभ मुहूर्त: विजय मुहूर्त: दोपहर बाद 02:40 से 03:33 तक रहेगा।
चौथा शुभ मुहूर्त: शाम 07:06 से 08:10 तक रहेगा।
राहु काल: उल्लेखनीय है कि राहुकाल सबह 09:07 से 10:47 तक रहेगा। इस बीच राखी न बांधें।
 
9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का शुभ योग:
1. पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
2. श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग है।
3. तमिल पंचांग अनुसार वर्धमान योग भी रहेगा।
 
राखी बांधते समय इस मंत्र का करें जाप:
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
 
अपराह्न का समय रक्षा बंधन के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है जो कि हिन्दु समय गणना के अनुसार दोपहर के बाद का समय है। यदि अपराह्न का समय भद्रा आदि की वजह से उपयुक्त नहीं है तो प्रदोष काल का समय भी रक्षा बन्धन के संस्कार के लिए उपयुक्त माना जाता है।
ये भी पढ़ें
राहु और मंगल का षडाष्टक योग क्या होगा 12 राशियों का राशिफल