सम्बंधित जानकारी
- गरुड़ पुराण क्या है, जीवन और मृत्यु की 10 बातें आपकी सोच बदल देगी
- गरुड़ पुराण के अनुसार इन 7 चीजों को देखने से बदल जाते हैं दिन, चमक जाती है किस्मत
- कौनसा है इन 10 मंत्रों में से दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र
- सूर्य को जल चढ़ाने से बढ़ता है आत्मविश्वास, जानिए 5 खास बात
- मार्गशीर्ष गुरुवार नियम: क्या करें और क्या नहीं करें, जानिए 15 बातें
Garuda Purana | गरुड़ पुराण के अनुसार बदल डालें 5 गंदी आदतें
गरुड़ पुराण में, मृत्यु के पहले और बाद की स्थिति के बारे में बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार कौनसी चीजें व्यक्ति को सद्गति की ओर ले जाती हैं इस बात का उत्तर भगवान विष्णु ने दिया है। गरुड़ पुराण में हमारें जीवन को लेकर कई गूढ बातें बताई गई है। इसमें धर्म के नियमों के बारे में जानकारी के साथ यह भी बताया गया है कि कौनसी बुरी आदतों के कारण जीवन बर्बाद हो जाता है।
1. गंदे वस्त्र पहनना : घर में गंदनी रखना या गंदे कपड़े पहनना एक ही बात है। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है। घर में साफ सफाई का नहीं होना गंदे आदमी की निशानी है।
2. अहंकार करना : अहंकार तो महाशक्तिशाली रावण का भी नहीं रहा तो भी आप क्यों करते हैं। अहंकार से बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। लोग साथ छोड़ देते हैं और आदमी खुद को अकेला पाता है। दौलत, बंगला, महंगी गाड़ी, भूमि आदि सभी कोई काम नहीं आने वाली है।
3. सूर्योदय के बाद देर तक सोते रहना : आजकल लोग देर से सोते हैं और देर से उठते हैं। यह गंदी आदत उनका जीवन बर्बाद कर सकता है क्योंकि इससे माता लक्ष्मी ही नाराज नहीं होती है बल्कि शनिदेव भी नाराज हो जाते हैं।
4. परिश्राम से जी चुराना : यदि कोई व्यक्ति मेहनत करने से बचना है, कामचोर है। सौंपे गए कामों को ठीक से पूर्ण नहीं करता है तो माता लक्ष्मी रूष्ठ हो जाती है। इसके साथ ही दूसरों के कार्यों में कमियां निकालना भी जीवन को खराब कर देता है।
5. शोषण करना : किसी गरीब, असहाय, मजबूत, अबला, विधवा आदि का शोषण करके उसका हक छीनने वाला जल्द ही कंगाल होकर बर्बाद हो जाता है। ऐसे लालची व्यक्ति का कोई साथी नहीं होता है। लक्ष्मी मां ऐसे लोगों को घर ज्यादा दिन नहीं रहती हैं।
