सम्बंधित जानकारी
- वामा साहित्य मंच ने मनाया अपना चौथा स्थापना दिवस और मकर संक्रांति का पर्व
- ज्योति जैन के लघुकथा संग्रह 'निन्यानवे के फेर में' का विमोचन
- अच्छा साहित्य क्या है, कैसे करें श्रेष्ठ साहित्य का सृजन?
- सोशल मीडिया ने अपने प्रिय कवि मंगलेश डबराल को दी श्रद्धांजलि
- 16 दिसंबर को है विजय दिवस : कैसे एक नए राष्ट्र ने लिया था जन्म
लेखिका इंदु पाराशर की दो पुस्तकों का ऑनलाइन लोकार्पण संपन्न
इंदौर शहर के प्रतिष्ठित साहित्य संगठन वामा साहित्य मंच द्वारा बाल साहित्यकार व सृजनधर्मी इंदु पाराशर की दो पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में आपके दो काव्य संग्रह भाव सरिता व पर्यावरण विज्ञान का लोकार्पण किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ. दवे द्वारा कविता, बाल साहित्य और विज्ञान को लेकर सृजन की प्रक्रिया के बारे में चर्चा की गई। सांस्कृतिक रुप से प्रमुख हमारी समृद्ध परंपराओं के बारे में बात करते हुए आपने सार्थक सृजन को लेकर अकादमी के कार्यों के बारे में बताया।
पुस्तक पर्यावरण विज्ञान के बारे में लेखिका पद्मा राजेन्द्र ने चर्चा की। उन्होंने विज्ञान तत्व व कविता के विविध स्वरुपों के बारे में जानकारी दी।
आपने वर्तमान समय में इस विषय पर लेखन की आवश्यकता पर बल दिया।
काव्य संग्रह भाव सरिता के बारे में लेखिका ज्योति जैन ने कहा कि प्रत्येक सृजन महत्वपूर्ण होता है। आपने साहित्यकार की सामाजिक भूमिका को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम में लेखिका इंदु पाराशर ने जल, कागज व प्राकृतिक संसाधनों के मितव्ययिता से उपयोग के साथ ही अपने रचना कर्म पर विचार रखे।
लेखिका इंदु पाराशर वामा साहित्य मंच की वर्तमान सचिव के पद पर हैं और वर्तमान अध्यक्ष अमर चड्ढा के साथ मिलकर कोरोनाकाल में निरंतर सफलतम आयोजन भी कर रही हैं।
इस दौरान पूजा शर्मा, शौर्य व परी द्वारा कविता पाठ की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती वंदना अंजना मिश्र ने प्रस्तुत की और आभार प्रदर्शन किया अंकिता पाराशर ने। संचालन अंतरा करवड़े ने किया। कार्यक्रम में शहर के अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।
