सम्बंधित जानकारी
- लॉजिकल है पर लीगल नहीं : लॉ कॉलेज का यह चुटकुला लोटपोट कर देगा
- यमदूत के साथ पिज़्ज़ा और कॉफी :देर तक हंसाएगा ये जोक
- सास और पत्नी में से किसे बचाओगे : चटपटा है चुटकुला
- चटोरों की फनी रचना लोटपोट कर देगी आपको यही चाट अंतिम यही चाट भारी
- शादी पर आपत्ति है तो अभी बोल दें : कसम से घंटों हंसेंगे इस जोक को पढ़कर
भाई छोड़ दो नशा : चंचल चूहे का चटपटा चुटकुला
jokes
एक दिन जंगल में एक चीता सिगरेट का कश लगाने ही वाला था कि अचानक
चूहा वहां आया और बोला,
"भाई छोड़ दो नशा,
जिंदगी बहुत कीमती है,
आओ मेरे साथ, देखो जंगल कितना खूबसूरत है।"
चीता चूहे के साथ चल दिया।
आगे हाथी कोकीन ले रहा था,
चूहा फिर बोला, "भाई छोड़ दो नशा,
जिंदगी बहुत कीमती है,
आओ मेरे साथ,देखो जंगल
कितना खूबसूरत है।
"हाथी भी साथ चल दिया।
आगे बंदर हुक्का पी रहा था,
चूहा फिर बोला, "भाई छोड़ दो नशा,
जिंदगी बहुत कीमती है,
आओ मेरे साथ,
देखो जंगल कितना खूबसूरत है।"
बंदर भी साथ चल दिया।
आगे शेर व्हिस्की पीने की तैयारी कर रहा था,
चूहे ने उसे भी वही कहा।
शेर ने ग्लास साइड पर रखा और चूहे को 5-6 थप्पड़ मारे।
हाथी बोला: अरे क्यों मार रहे हो इस बेचारे को ?
शेर बोला, "ये साला रोज़ भांग पीकर ऐसे ही
सबको पूरी रात जंगल घुमाता है।
