1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Mast jokes in Hindi

मजेदार हैं ये संदेश : मिठाइयों के सबक जीवन को मीठा बना देंगे

जोक
हमारी मिठाइयों पर गौर कीजिए, कुछ ना कुछ संदेश देती है.....
 
जलेबी: 
: आकार मायने नहीं रखता, 
स्वभाव मायने रखता  है, 
जीवन में उलझन कितनी भी हो, रसीले और मधुर रहो.... 
 
 रसगुल्ला: 
:  कोई फर्क नहीं पड़ता कि,
जीवन आपको कितना निचोड़ता है,
अपना असली रूप सदा बनाए रखें... 
 
लड्डू : 
बूंदी-बूंदी से लड्डू बनता, छोटे-छोटे प्रयास से ही सबकुछ होता हैं!
सकारात्मक प्रयास करते रहे... .
 
सोहन पापड़ी: 
हर कोई आपको पसंद नहीं कर सकता, लेकिन बनाने वाले ने कभी हिम्मत नहीं हारी। 
अपने लक्ष्य पर टिके रहो. ...  
 
काजू कतली:  
अपने आप को इतना सस्ता ना रखे, की राह चलता कोई भी आपका दाम पूछता रहे ! आंतरिक गुणवत्ता हमें सबसे अलग बनाती है.. 
 
गुलाब जामुन: 
: सॉफ्ट होना कमजोरी नहीं है! ये आपकी खासियत भी है।
नम्रता यह एक विशेष गुण है... 
 
बेसन के लड्डू: 
:  यदि दबाव में बिखर भी जाए तो, फिर से बंधकर लड्डु हुआ जा सकता है। परिवार में एकता बनाए रखें..... 
अगला लेख
चौंकिए मत, दिलीप साहब का वेतन था 1250 और राजकपूर का 175 रुपए...