मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. indori corona jokes
Written By

इन्दौर पुलिस की तरफ़ से खूबसूरत संदेश.. : Super Indori Jokes

इन्दौर पुलिस की तरफ़ से खूबसूरत संदेश.. : Super Indori Jokes - indori corona jokes
शरीर से छुड़ा देंगे जंग सारा, अगर कोई नजर आया मल्हारगंज दोबारा
 
दिल मे बैठा देंगे बेटा इतना खौफ, अगर तुम आ गए सुभाष चौक
 
मार मार के कर देंगे टांगे मोटी। एक बार तशरीफ़ तो लाओ बड़ वाली चौकी 
 
पुलिस खड़ी है डगर डगर, आ मत जाना तिलक नगर 
 
लठ सज़ा रखे हैं हर एक मोड़ पर। निकलो तो सही बेटा मॉर्निंग वॉक पर। 
 
घर वाले भी न पहचान पाएंगे, अगर आप पलासिया की तरफ आएंगे
 
उतार देंगे शरीर की सारी गरमी-ठंडी, आना मत बेटा सब्जी मंडी  
 
निकाल देंगे सारी हेकड़ी , खजूरी बाजार चौराहे पर है पुलिस खड़ी
 
लंगड़ाते जाओगे अपने घर की डगर,  जो एम ओ जी लाइंस में आओगे नजर।।
 
खुल जाएगा शरीर का हर एक कपाट.... जो नजर आ गए कड़ाव घाट ...
 
खुल जाएगी दिमाग की बत्ती....
अगर लालबाग में तोड़ने आये फूल पत्ती .....
 
तोड़ देंगे दिल की हर एक उमंग , भूल कर भी न आना सियागंज
 
 तोड़ देंगे शरीर का कोना-कोना, जहाँ भी दिख गए जानू और शोना..... 
 
घर पर रहें, सुरक्षित रहें 
 
इन्दौर पुलिस
ये भी पढ़ें
गांव की दुल्हन ने सीखी अंग्रेजी भाषा, गाड़ी अटक गई C पर : मस्त जोक