1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Husband Wife Jokes in Hindi

SUPER HIT JOKE : आज क्या तारीख है? जब पत्नी ने पति से पूछा ये सवाल

SUPER HIT JOKE
जब पति office पहुंचा,
उसकी बीवी का फोन आया,
बोली : आज क्या तारीख है.? 
 
पति घबराते हुए बोला : 12 जुलाई  
 
उसने फोन काट दिया। अब पति काफी डर रहा था और सोचने लगा..
उसका जन्मदिन..:  नहीं,
मेरा जन्मदिन.. : नहीं,
हमारी शादी की सालगिरह..:  नहीं
बच्चों के जन्मदिन :  नहीं,
सास-ससुर का जन्मदिन/सालगिरह.: नहीं  
सिलेंडर बुकिंग..:  करवा चुका
डिश, मोबाइल, बिजली बिल,पेपर बिल, दूध बिल सभी का भुगतान  हो गया
 
तो..
तारीख क्यों  पूछी उसने?
पति का लंच और शाम की चाय भी इसी सोच और भय में गुजरी। 
 
खैर,
पति शाम को घर पहुंचा। बेटा पार्क में खेल रहा था। पति ने  उससे पूछा : घर का मौसम कैसा है.?
बवंडर या सुनामी?
 
बेटे ने कहा :- सब ठीक है, पर आप क्यों पूछ रहे हो पापा.?
 
पति ने कहा : सुबह तुम्हारी मम्मी ने आज की तारीख पूछी थी..
 
बेटा मुस्कुराया और बोला :- आज सुबह मैंने कैलेंडर में से कुछ पन्ने फाड़ लिए थे, शायद इसलिए वो कन्फ्यूज हो गई होगी..