अंगूर खाओ, मधुमेह भगाओ
सेहत समाचार
ND
‘द टेलीग्राफ’ की खबर के मुताबिक, चूहों पर किए गए एक शोध के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि भोजन में अंगूर की भरपूर मात्रा मधुमेह के एक अहम कारक मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम से बचाती है ।
ND
तीन महीने बाद उन्होंने पाया कि अंगूर युक्त भोजन खाने वाले चूहों में रक्त चाप और दिल का संचालन बेहतर तरीके से हो रहा था जबकि चूहों के दूसरे समूह में ऐसा नहीं था। अंगूर युक्त भोजन खाने वाले चूहों में ट्राईग्लीसेराइड भी कम था और इनमें ग्लूकोस नियंत्रण में भी सुधार हुआ।
विश्वविद्यालय की शोधशाला के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्टीवन बोलिंग ने कहा, 'हालाँकि इस शोध और मानव क्रियाकलाप में कोई सीधा संबंध नहीं है। लेकिन अंगूर जैसे फिटोकैमिकल से भरपूर फल युक्त भोजन खाने से लोगों को इसका फायदा मिल सकता है।'

