सम्बंधित जानकारी
- श्रद्धा कपूर को हुआ डेंगू, जानिए बचने के 5 उपाय और सावधानियां -
- सफर शुरू करने से पहले ये चीजें कभी न खाएं वरना हो जाएगी परेशानी
- गुणकारी और औषधीय मेथी घर पर कैसे उगाएं, पढ़ें सरल विधि
- इस नवरात्रि गरबा करते हुए ऊर्जा से भरपूर रहना है तो ऐसी हो आपकी डाइट
- माइग्रेन से छुटकारा दिलाएगी यह योग मुद्रा, जानिए 7 फायदे और विधि
'वर्ल्ड स्माइल डे' पर जानिए मुस्कुराने के 6 सेहत लाभ
'वर्ल्ड स्माइल डे' यानी कि 'विश्व मुस्कान दिवस', जिसे हर साल अक्टूबर महीने के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। इसे मनाने का विचार अमेरिका के एक आर्टिस्ट 'हार्वे बॉल' को आया था, उन्होंने ही पहले स्माइल फेस आइकॉन बनाए थे, जिन्हें आज हम अनेक तरह के संदेशों को भेजने के दौरान इस्तेमाल करते हैं। 'वर्ल्ड स्माइल डे' मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य है लोगों को स्माइल का महत्व समझाना।
आइए, इस वर्ल्ड स्माइल डे पर हम जानते हैं कि मुस्कुराने से हमारी सेहत को क्या लाभ मिलते हैं :
1. केवल एक मुस्कान आपके तनाव को कम कर सकती है।
2. किसी को मुस्कुराते देखने से आप में भी उत्साह और सकारात्मकता जागती है।
3. प्रत्येक मुस्कान के साथ एक निर्धारित मात्रा में आपका ब्लड प्रेशर घटता है।
4. मुस्कुराते वक्त शरीर से 'इंडोर्फिन्स' निकलता है, जो कि एक प्राकृतिक पेनकिलर का काम करता है और आपको दर्द से थोड़ी राहत महसूस होती है।
5. मुस्कुराने से आपका मन हल्का हो जाता है। मूड बदल जाता है और आपको अच्छे विचार आने लगते हैं।
6. मुस्कुराने से चेहरे की मसल्स की एक्सरसाइज होती है, त्वचा में कसाव आता है, जिससे आपको असमय झुर्रियां नहीं पड़तीं।
