बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. मधुमेह को कैसे नियंत्रित करें

मधुमेह को नियंत्रित करना है, बस 3 कदम बढ़ाएं

World Diabetes Day
हम में से बहुत से लोग नहीं जानते कि मधुमेह आखिर है क्या और किन कारणों से यह लगातार फैल रहा है। वेबदुनिया के लिए मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. संजय गुजराती दे रहे हैं पाठकों के प्रश्नों का जवाब। डॉ. गुजराती जानेमाने फीजिशियन और कॉर्डियोलॉजिस्ट हैं। मधुमेह पर उन्हें विशेषज्ञता हासिल है।

सवाल : मधुमेह को किस तरह नियंत्रित करें?
डॉ. संजय गुजराती : मधुमेह के बेहतर नियंत्रण में निम्नलिखित चीजें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं-

1. जानकारी : रोग को समझें। जानें कि आप उपचार के उपलब्ध साधनों से अपने मधुमेह को किस तरह बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं। किताबों, पत्रिकाओं, डॉक्टरों और कार्यशालाओं से इन सभी चीजों के बारे में जानकारी हासिल करें।

2. आहार योजना : मधुमेह के नियंत्रण में आहार योजना बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आहार पौष्टिक होने के साथ-साथ सही मात्रा और प्रकार का भी होना चाहिए। फैट, शकर और नमक की मात्रा सीमित करें। डायटीशियन से अपनी आहार तालिका बनवाएं और उसका निष्ठा से पालन करें।

3. व्यायाम : व्यायाम से मांसपेशियों की शर्करा इस्तेमाल करने की योग्यता बढ़ती है। व्यायाम रक्त शर्करा घटाते हैं और तनाव से राहत दिलाते हैं और वजन नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें
मधुमेह की गलत धारणाओं से बचें, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ