बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. winter health care tips
Written By
Last Updated : गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (16:21 IST)

Winter Health Care Tips : ठंड के 10 रोग और 10 उपचार

Winter Health Care Tips : ठंड के 10 रोग और 10 उपचार - winter health care tips
ठंड का मौसम सौंदर्य और सेहत के लिहाज से अच्‍छा होता है। लेकिन दोनों का ध्यान नहीं रखने पर यह आपके लिए समस्या भी खड़ी कर सकता है। जी हां, इसलिए दोनों का ख्याल रखना जरूरी है। आइए जानते हैं ठंड में किस तरह अपनी सेहत और सौंदर्य की देखभाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ठंड में होने वाले 10 रोग और उनके आसान उपचार -


1  ठंड के मौसम में कब्ज की समस्या होती है। खास तौर से पाचन संबंधी कारणों से यह समस्या और बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए इस मौसम में पानी खूब पीना चाहिए। भोजन के पश्चात जीरा पाउडर खाने से पाचन क्रिया भी ठीक रहेगी।

2  कई लोगों को ठंडी हवा एवं ठंड के कारण सिरदर्द होता है, जो आसानी से कम नहीं होता। ऐसा होने पर दूध में जायफल घिसकर माथे पर इसका लेप करें। इससे काफी जल्दी सिरदर्द में आराम मिलेगा।

3  सर्दी में त्वचा के साथ-साथ होंठों का फटना आम बात है। फटे होंठों पर कोकम का तेल लगाने से काॅफी फायदा होता है। इससे होठों की त्वचा नर्म और मुलायम ही हो जाती है।

4  सर्द मौसम में एड़ियां फटने की समस्या भी बहुत होती है जिसे बिवाइयां फटना कहते हैं। ऐसा होने पर एड़ियों पर प्याज का पेस्ट या फिर ग्रीस लगाने से आराम मिलेगा।

5  सर्दियों में प्रायः छाती में बलगम जमा हो जाता है और ऐसा होने पर काफी परेशानी होती है। इसके लिए अंजीर का सेवन करें। इससे बलगम निकलेगा तथा खांसी में राहत मिलेगी।

6  सर्दी अधिक लग जाने पर बुखार आना भी आम है। इससे बचने के लिए दिन में तीन बार अजवाइन के चूर्ण का प्रयोग करना फायदेमंद होता है। इससे ठंड का बुखार जल्दी उतर जाएगा।

7  खांसी, जुकाम, बुखार साथ में होने पर पुदीने के पत्तों की चाय बनाकर शक्कर या नमक मिलाकर पीने से लाभ होता है।

8  कफ अधि‍क जमा हो जाने और दमा की परेशानी बढ़ने पर आजवायन के साथ छोटी पीपर और पोस्तदाना का काढ़ा बनाकर पीने से शीघ्र आराम मिलता है।

9   ठंड के मौसम में अक्सर जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है। इससे निजात पाने के लिए धतूरे के पत्तों पर तेल लगाकर गर्म करें और दर्द वाले स्थान पर बांध दें। इससे दर्द में आराम मिलता है।

10 सर्दियों में सरसों के तेल में 3-4 लहसुन की कली डालकर पका लें और ठंडा होने पर इसमें मालिश करें। इस तेल की मालिश से बदन दर्द में आराम मिलता है और गर्माहट बनी रहती है।
ये भी पढ़ें
जयंती विशेष : भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय