शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. What happens if you eat dry grapes in milk? Know 5 Valuable Benefits
Written By

दूध में मुनक्का डालकर खाने से क्या होता है? जानिए 5 बेशकीमती लाभ

दूध में मुनक्का डालकर खाने से क्या होता है? जानिए 5 बेशकीमती लाभ - What happens if you eat dry grapes in milk? Know 5 Valuable Benefits
दूध और मुनक्का दोनों ही ऐसे आहार हैं जो पोषक तत्वों से पूर्ण होते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी अच्छी मात्रा में होते हैं तो वहीं मुनक्का में फाइबर, कार्ब्स, आयरन, पोटेशियम इत्यादि होते हैं। आइए जानते हैं दूध में मुनक्का डालकर खाने के होने वाले फायदों के बारे में -
 
1 यदि हम प्रतिदिन दूध में मुनक्का डालकर खाते हैं तो इससे तनाव, मानसिक दबाव जैसी समस्याओं का निदान होता है। इसे खाने से दिमाग की कार्यशैली भी सुधरती है और याददाश्त भी तेज होती है।
 
2 रात में सोने के पहले यदि हम दूध में मुनक्का डालकर खाते हैं तो इससे नींद के सम्बंधित समस्याओं में सुधार होता है।
 
3 मुनक्का में भरपूर आयरन होता है। जिन्हें एनीमिया की समस्या होती है उन्हें प्रतिदिन सुबह दूध और मुनक्का का सेवन करना चाहिए। इससे खून की कमी भी नहीं होती है।
 
4 मुनक्का में पोटेशियम भी अधिक मात्रा में रहता है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। दूध और मुनक्का के इस आहार से हृदयघात की संभावनाएं कम हो जाती है।
 
5 दूध में मुनक्का डालकर खाने से हड्डियां मजबूत होती है। दूध में कैल्शियम होता है और मुनक्का में बोरॉन नामक एक रसायन होता है जो हड्डियों की सेहत की देखभाल करता है। गठिया के रोगियों को यह मिश्रण विशेष रूप से दिया जाता है।
ये भी पढ़ें
मजहबी कट्टरता और हिंसा के खतरों के बीच सबसे बड़े संगठन ‘आरएसएस’ को क्या करना चाहिए