1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 7 great benefits of drinking jaggery mixed with milk

दूध में गुड़ मिलाकर पीने के हैं 7 बेहतरीन फायदे, मॉनसून डाइट में करें शामिल

दूध
दूध और गुड़ दोनों ही शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। एक में कैल्शियम होता है तो दूसरे से पेट की समस्याओं में रहत मिलती है। पर इन दोनों का साथ में सेवन करना और भी अधिक लाभकारी होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे -
 
1 दूध और गुड़ को मिलाकर पीने से मांसपेशियां मजबूत होती है। दूध में प्रोटीन की अधिक मात्रा होने के कारण यह मांसपेशियों को मजबूत बनता है। इस पेय से मांसपेशियों में दर्द से भी राहत होती है।
 
2 इन दोनों को मिलाकर पीने से जोड़ों का दर्द कम होता है। इससे शरीर में कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी की पूर्ति होती है।
 
3 दूध से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है तो दूसरी ओर गुड़ से खून साफ होता है। इन दोनों को एक साथ पीने से यह एक हेल्दी एनर्जी ड्रिंक का काम करेगा।
 
4 चूंकि ऊपर हमने देखा की यह पेय शरीर में ऊर्जा की पूर्ति करता है तो इसे रात में सोने के पहले भी पी सकते हैं। दिनभर कार्य कर के शरीर थक जाता है जिसकी भरपाई इस पेय के द्वारा हो सकती है। इससे नींद बेहतर होगी।
 
5 इस पेय को पीने से कील-मुहासे और दाग होने की संभावनाएं कम हो जाती है।
 
6 गुड़ और दूध को मिलाकर पीने से पाचन क्रिया भी सुधरती है, पेट की समस्याएं जैसे अपच, कब्ज, मरोड़ इत्यादि में यह राहत देता है।
 
7 इस पेय को पीने से गर्भवती महिलाओं को बहुत राहत मिलती है। इससे थकान और कमजोरी दूर होती है।
अगला लेख
भारत कल, आज और कल : सुदृढ़ शिक्षा, सशक्त युवा