• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Your bones are weak due to some of your habits
Written By

आपकी कुछ आदतों के कारण ही कमजोर होती हैं आपकी हड्डियां, जानिए वह क्या है

आपकी कुछ आदतों के कारण ही कमजोर होती हैं आपकी हड्डियां, जानिए वह क्या है - Your bones are weak due to some of your habits
आजकल हम अपने जीवन में अपनी फिटनेस पर कम ध्यान देते हैं। अगर देते भी हैं तो बाहरी शेप के लिए बस शरीर को बनाने की ओर ध्यान देते हैं। कई अनेक बीमारियों से बचने के लिए परहेज भी कर ही लेते हैं, पर इनता सब करने के बाद भी अपनी हड्डियों की ओर ध्यान नहीं देते हैं। यह शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है। हमारा पूरा शरीर इन्हीं के कारण ही खड़ा है। ऐसे में हमारी कुछ आदतों के कारण यह कमजोर हो जाती हैं।
 
आइए वह क्या है -
 
1 हम अपने आहार में कैल्शियम को शामिल नहीं करते हैं। इसी से हड्डियां मजबूत बनती है। उचित पोषक तत्व ना मिलने के कारण हड्डियां कमजोर होती है।
 
2 कोल्ड ड्रिंक, सोड़ा और शराब के सेवन से भी हड्डियां कमजोर होती है। बहुत अधिक शराब पीने से हार्मोन का प्रोडक्शन कम होता है और साथ में हड्डियों की डेंसिटी भी कम होती जाती है।
 
3 जब हम बॉडी को बहुत ज्यादा रिलैक्स मोड पर रखते हैं तो यह भी हमारी हड्डियां कमजोर करता है। एक्सरसाइज और व्यायाम करने से मांसपेशियों के साथ-साथ हड्डियां भी मजबूत होती है और उनकी कैपेसिटी भी बढ़ती है। पर जो लोग हर जगह अपने कम्फर्ट को प्राथमिकता देते हैं उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती है।
 
4 हड्डियों को मजबूत रखने का सबसे अच्छा स्त्रोत है विटामिन डी जो धूप में होता है। कई लोग अपनी दिनचर्या के कारण धूप का सेवन नहीं करते है जबकि शरीर के लिए धूप भी आवश्यक होती है। यहां भी कम्फर्ट जोन की आदत के कारण हड्डियां कमजोर होने की समस्या आती है।