Fri, 17 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Tips For Reduce Snoring

अब खर्राटों से मिलेगी निजात, अपनाएं घरेलू उपाय

खर्राटे
जब बिस्तर पर आपका साथी या परिवार का कोई सदस्य जोर-जोर से खर्राटे ले रहा हो, तब तो समझो पूरी रात नींद में व्यवधान होता है और आप ठीक से नहीं सो पाते। अगर आप भी परेशान हैं इन खर्राटों से, तो जानिए यह आसान उपाय - 
खर्राटों से बचने के लिए रात के वक्त आपको अपने खानपान में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जिसमें खास तौर पर कुछ चीजों से परहेज करना होगा, ताकि आपकी श्वास नली में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, वायु का आवागमन ठीक ढंग से हो सके और नींद में खर्राटे आपसे दूर रहें।
 
रात के वक्त इन चीजों के सेवन से बचें - 
 
1 डेयरी उत्पाद        
2 मैदे की बनी हुई तथा मीठी चीजें 
3 अत्यधिक चॉकलेट  
4 अधिक तेल मसाले से बने पदार्थ 
5 तली हुई चीजें        
6 बाजार में उपलब्ध तैयार खाद्य पदार्थ
7 अल्कोहल शामिल हैं । 



अब जानिए खर्राटों की मुख्य दवा, जो आपकी नाक, फेफड़ों को साफ रखकर खर्राटों से बचाने में आपकी मदद करेगी और आपको भरपूर नींद लेने में मदद करेगी। इसे बनाने के  लिए आपको चाहिए - 
 
1 लगभग चार गाजर 
2 एक सेबफल 
3 नींबू 
4 थोड़ा सा अदरक 
बस अब इन चारों को एक साथ मिक्सर या ब्लेंडर में पीस कर जूस बना लें। इस जूस को प्रतिदिन पीने से, आपके खर्राटों में कमी आएगी, और आप चैन की नींद ले सकेंगे। 
ये भी पढ़ें
शकर के यह 5 नुकसान, जरूर जान लीजिए