गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. this 5 things should not eat in rainy season
Written By

बारिश के मौसम में न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान

बारिश के मौसम में न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान - this 5 things should not eat in rainy season
बारिश के मौसम में गरमा-गरम जंक फूड सभी को अच्‍छे लगते हैं।लेकिन ओवर ईटिंग आपकी सेहत को भारी पड़ सकता है। दरअसल, बारिश के दिनों में बहुत कम और एकदम सात्विक भोजन ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए मानसून सीजन में पाचन प्रक्रिया थोड़ी कमजोर हो जाती है जिससे आपका भोजन बहुत तेजी से नहीं पच पाता है। साथ ही आपको कई प्रकार की पेट से संबंधित समस्या भी होने लग जाती है। ऐसे में बारिश के दिनों में इन 5 चीजों को भूलकर भी सेवन नहीं करें। आइए जानते हैं क्‍या है –

पत्‍तेदार सब्जियां – बारिश के मौसम में हरे पत्‍तेदार सब्जियों के सेवन से बचें। क्योंकि बरसात में  बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इस मौसम में बारीक कीड़े तेजी से पनपते हैं। अगर आप गलती से इसका सेवन कर लेते हैं तो डायरिया जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में पालक, पत्ता गोभी, ब्रोकली, मशरूम,मेथी के सेवन से बचना चाहिए।

कच्चा सलाद – बारिश के मौसम में कच्चे सलाद का सेवन कम से कम करें। सब्जियों में बारीक जानवर अधिक होते हैं। अगर वह आपको पेट में चले जाते हैं तो आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए बारिश के मौसम में आप सब्जियों को उबालकर भी खा सकते हैं।

सी फूड – बारिश के मौसम में सी फूड का सेवन कम से कम करना चाहिए। यह समय मछलियों के प्रजनन का होता है। ऐसे में खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही इस मौसम में पानी भी बहुत हद तक दूषित होता है इसलिए सादा खाना ही खाएं।       

मशरूम – बारिश के मौसम में मशरूम का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इन दिनों पेट में इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। मशरूम भी अलग –अलग तरह से उगते हैं।

ऑयली फूड – बारिश के मौसम में गरमा-गरम पकोड़े सभी को अच्छे लगते हैं, लेकिन पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण ऑयली फूड पूरी तरह से नजरअंदाज करना चाहिए। क्योंकि इतना हैवी आयटम खाने के बाद बारिश की वजह से घूम भी नहीं सकते हैं।