• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. these 5 food items will help to maintain oxygen level
Written By

Oxygen Level: ऑक्सीजन लेवल मेंटेन रखना है तो ये 5 चीजें करें भोजन में शामिल

Oxygen Level: ऑक्सीजन लेवल मेंटेन रखना है तो ये 5 चीजें करें भोजन में शामिल - these 5 food items will help to maintain oxygen level
कोरोना काल के बाद से लाइफस्टाइल में काफी बदलाव देखे जा रहे हैं। संभवतः आने वाले वक्त में और भी बदलाव नज़र आएं। कोरोना महामारी में लोगों ने अपने खान-पान में बड़ा बदलाव किया है। वे अपनी स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होने लगे हैं। आइए जानते हैं इस महामारी के दौर में अपना ऑक्सीजन लेवल कैसे सामान्य रखें -
 
1.नींबू- नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स है। इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है। वजन कम करने में भी यह बहुत मददगार है। प्रतिदिन सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना सेहत के लाभदायक है। नींबू ऑक्सीजन लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है। चेहरे पर पनप रही फुंसी, मुंहासे, ब्लैकहेड्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। आप नींबू के अचार का सेवन भी कर सकते हैं।
 
2.कीवी- कीवी को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, ई, पोटेशियम और फोलेट कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। डेंगू जैसी बीमारी में इस फल का सेवन करने के लिए कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो ऑक्सीजन को सामान्य रखने मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व संक्रमण जैसी अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
 
3.केला- केला जिसे खाने से ताकत मिलती है, इसका सेवन शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में अल्कालाइन मौजूद रहता है, जो ऑक्सीजन की कमी को दूर कर सकता है।
 
4.लहसुन- लहसुन आयुर्वेदिक औषधियों में गिना जाता है। भारतीय खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इसका अधिक मात्रा में उपयोग किया जाता है। जानकारों के अनुसार इसके सेवन से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल सामान्य रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं कोलेस्ट्रॉल की बीमारी होने पर भी इसका सेवन किया जाता है। ताकि खून गाढ़ा नहीं पड़ें।
 
5.दही- दही का सेवन शरीर की बेहतरी के लिए सबसे अच्छा। इसमें विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन सब मौजूद होता है। आप प्रतिदिन इसका खाने के साथ सेवन कर सकते हैं, इससे ऑक्सीजन की कमी पूरी होती है। साथ ही इसका सेवन पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है। हालांकि रात को दही का सेवन नहीं करना चाहिए। यह शरीर के लिए जितना अच्छा दिन में है उतना ही रात में घातक सिद्ध होता है। 
 
नोट- ये समस्त जानकारी सामान्य राय के आधार पर एकत्रित की गई है, अधिक जानकारी के लिए चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।