सम्बंधित जानकारी
- World cancer day: ‘कार्डियो’ और ‘रेजिस्टेंस’ ट्रेनिंग से कम होगा ‘कैंसर का खतरा’
- विश्व कैंसर दिवस: इलाज से बेहतर विकल्प है बचाव पर ध्यान देना
- good health tips : हमेशा हेल्दी रहने के 10 सदाबहार टिप्स, खास आपके लिए
- Side Effects Of Socks : मोजे पहनने से होते हैं शरीर को ये 5 नुकसान
- रोजाना Protein Powder लेते हैं तो होंगे ये 5 नुकसान, आप भी जानिए
शरीर पर बहुत ज्यादा है तिलों की संख्या तो यह है कैंसर का संकेत
शरीर के किसी अंग पर या चेहरे होने वाले तिल को कभी खूबसूरती तो कभी अन्य लक्षणों से जोड़कर देखा जाता रहा है। इसके अनुसार शरीर पर होने वाले तिलों का अपना महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि यही तिल आपके लिए कैंसर का खतरा पैदा कर सकते हैं।
जी हां, अगर आपके शरीर पर तिलों की संख्या बहुत अधिक है, तो यह कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। एक शोध में यह बात सामने आई है, कि यदि शरीर पर होने वाले तिलों की संख्या बहुत ज्यादा है, तो यह स्किन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
शोध में यह बात सामने आई है, कि आपके शरीर पर होने वाले तिलों की संख्या और कैंसर का आपस में बहुत बड़ा संबंध है। इसके अनुसार अगर आपके शरीर पर तिलों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसका मतलब है कि आपकी कोशिकाएं अति संवेदनशील है और यह आपके लिए कैंसर का खतरा पैदा कर सकती हैं।
इसके अलावा कैंसर पर किए गए अध्ययन के अनुसार दाएं हाथ पर 11 से अधिक तिलों का होना साफ तौर पर त्वचा के कैंसर की ओर इशारा करता है। यही नहीं आपके शरीर पर अगर सैकड़ों की संख्या में तिल मौजूद हैं, तो इससे कैंसर का खतरा 5 गुना तक बढ़ जाता है।
आपके हाथों में होने वाले तिलों की संख्या से शरीर पर तिलों की संख्या का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अनुसार बाएं हाथ पर 11 या इससे अधिक तिल व दाएं हाथ पर 7 या इससे अधिक तिलों का होना यह दर्शाता है कि आपके शरीर पर सौ से अधिक तिल हो सकते हैं।
इस तरह से आपके लिए कैंसर का खतरा और भी बढ़ जाता है।
