सम्बंधित जानकारी
- Health Benefits Of Kale : सुपरफूड केल के 5 जबरदस्त फायदे, आज से ही अपनी डाइट में करें शामिल
- साढ़े 7 घंटे से कम नींद ली तो घट जाएगी सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त, रिसर्च में दावा
- High Energy Foods : अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
- 5 Benefits of Banana in Winter Season - ठंड में केले खाने के 5 फायदे
- बिना Exercise के कैसे करें अपना Weight कम जानें 10 काम की बातें...
शरीर का तापमान सामान्य से कम हो तो क्या करें...
health tips
शरीर का तापमान सामान्य से कम होना आम बात नहीं है और ना ही इसे हल्के में लिया जाए। आपको भी ऐसा लगता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। दरअसल, शरीर का तापमान कम होने पर हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है। तापमान में अधिक कमी होने पर खतरनाक हो जाता है।
शुरुआती लक्षणों के आधार पर इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है। जब शरीर गर्मी पैदा करता है तो तेज गर्मी के कारण शरीर का सामान्य तापमान करीब 98.6 F होता है, और शरीर का तापमान कम होना आपके शरीर का तापमान इस स्थिति से कम हो जाता है। जब आपके शरीर का तापमान कम होने लगता है तो दिल और अन्य अंग सामान्य रूप से कार्य नहीं करते हैं। तो कई बार दिल और श्वास प्रणाली पर भी इसका असर पड़ता है।
शरीर का तापमान कम होने लक्षण
- घबराहट होना, बोलने और भाषण के समय बोल नहीं पाना।
- धीमी श्वास गति।
- कमजोरी महसूस होना
- अड़चन या समन्वय की कमी होना।
- थकान महसूस होना।
- भ्रम होना या बेहोशी महसूस होना।
उपाय
- ठंडे मौसम में गर्म रहना की कोशिश करें।
- ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दें।
- गिले कपड़े और ठंड में जाने से बचें।
- हल्के कपड़े पहनें, ऊन और रेशम से बने कपड़े पहनें।
