सम्बंधित जानकारी
- क्या अमरबेल से दूर हो जाता है गंजापन?
- memory power increase food मूली से होगी याददाश्त मजबूत, जानिए 10 फायदे
- सर्दी के मौसम में बेहतर सेहत के लिए अपनाएं 8 योगा टिप्स
- Fennel Seeds : याददाश्त बढ़ाती है सौंफ,17 फायदे जानकर रोज खाएंगे आप
- क्या Weight Loss के लिए अंडा खाना जरूरी है? कैसे और कितने खाएं, जानिए 10 फायदे
ठंड में पिंड खजूर खाने से क्या होगा?
ठंड या सर्दी के मौसम में पिंड खजूर खूब आते हैं। खजूर सूखे होते हैं और पिंड खजूर थोड़े चिपचिपे होते हैं यानी इनमें नमी होती है। खजूर को छुआरे भी कहते हैं। छुआरे और पिंड खजूर को खाने के अलग अलग फायदे हैं। पिंड खजूर में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रे, शुगर, विटामिन बी-6 आदि पाया जाता है। सर्दी में पिंड खजूर खाने के कई फायदे बताए गए हैं।
पिंड खजूर खाने के फायदे | pind khajoor benefits in hindi:
1. ब्लड प्रेशर : पिंड खजूर खाने से आप रक्त चाप कंट्रोल में रहता है।
2. हीमोग्लोबिन : पिंड खजूर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, क्योंकि इसमें आयरन भरपूर होता है।
3. केश : इसका सेवन करने से बाल चमकदार और घने बने रहते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है।
4. स्कीन : ठंड में इसका नियमित सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और यह चमकदार बनी रहती है।
5. पाचन तंत्र : यह पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी है। यह गैस, कब्ज और अपच की समस्या को दूर करता है।
6. सर्दी जुकाम : दूध के साथ इसका सेवन करने से सर्दी जुकाम में लाभ मिलता है।
अगला लेख
