सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus : रोज के इस्तेमाल में आने वाली इन चीजों को न करें नजरअंदाज, करें सेनिटाइज
- Health Care : काजू सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए है लाभदायक, जरूर जानिए फायदे
- CoronaVirus: चेस्ट X-ray और Swab Test में से क्या है सबसे सही, जानिए Expert Advice
- Health Care : गले की समस्या से हैं परेशान? तो घर में करें ये आसान उपाय और पाएं निजात
- Health Tips : क्या आप जानते हैं? गर्मियों में प्याज को त्वचा पर रगड़ने के फायदे
Health Tips : Diet में जरूर शामिल करें घी, होंगे ये 5 फायदे
अगर आप सोचते हैं कि घी खाने से मोटापा बढ़ेगा, तो आपको ये जानकर जरूर हैरानी होगी कि आयुर्वेद के अनुसार डाइट में घी शामिल करने से मोटापा और कब्ज जैसी कई अन्य समस्याओं से राहत पाया जा सकता है। आइए जानते हैं डाइट में घी शामिल करने के 5 फायदे -
1 मोटापा से दिलाता है राहत-
ऐसा भी माना जाता है कि घी का सेवन मोटापे से निजात दिलाने में मदद करता है। कहते है कि देसी घी में मौजूद सीएलए मेटाबॉल्जिम को सही रखता है, जिससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है। गाय के घी में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है जो शरीर में जमे, जिद्दी फैट को पिघलाकर मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।
2 कब्ज से दिलाता है राहत -
घी के सेवन से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलने में फायदा होता है। आयुर्वेद के अनुसार देसी घी पित्त का शमन करता है, साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थ को भी बाहर निकलने में मदद करता हैं।
3 हार्मोन को करता है संतुलित -
देसी घी में विटामिन A, विटामिन K2, विटामिन D, विटामिन E के अलावा कई पोषक तत्व मौजूद होते है। इसका सेवन अन्य लोगों के अलावा गर्भवती स्त्री और स्तनपान कराने वाली मातालाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।
4 हड्डियां करें मजबूत -
घी में भरपूर मात्रा में विटामिन K2 पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी तरल पदार्थ का निर्माण करने में मदद करता हैं। इसलिए घी के सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
5 त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद -
घी से चेहरे की मसाज करने पर त्वचा की ड्रायनेस कम होती है और चेहरे की खोई नमी वापस आने में मदद मिलती है। इसके अलावा सिर पर भी घी की मसाज करना बालों के लिए फायदेमंद होता है। सिर पर घी की मसाज करने से बाल घने और चमकदार बनाने में मदद मिलती है।
