बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. monsoon diet tips
Written By

मानसून में रखें डाइजेशन का खास ख्याल, ऐसा हो आपका आहार (10 टिप्स)

digestion
मौसम में बदलाव के साथ ही इसका असर शरीर की पाचन प्रलाणी और इम्यून सिस्टम की कार्य क्षमता पर भी पड़ता है। ऐसे में बरसात का मौसम आते ही आपको अपने आहार में जरूरी बदलाव कर लेने चाहिए। आइए, जानते हैं इस मौसम में आपका आहार कैसा हो, 10 जरूरी टिप्स -
 
1 इस मौसम में मांस, मछली, मीट आदि खाने से फूड पॉइजनिंग की आशंका बढ़ जाती है। उन्हें खाने से परहेज करें।
 
2 कच्चा अंडा और मशरूम खाने से भी बचें।
 
3 अधिक नमक वाले खा-पदार्थ जैसे अचार, सॉस कम ही खाएं, क्योंकि ये पेट फूला सकते है।
 
4 बहुत ठंडा तरल पदार्थ न पि‍एं। ठंडा और कच्चा खाने के बजाय गरम खाना ही खाएं तो बेहतर रहेगा।
 
4 अधिक से अधिक पानी पिएं लेकिन कोल्ड ड्रिंक पीने से बचें।
 
5 भारी फल-सब्जियां जैसे पालक, मूली, प्याज, लहसुन आदि न खाएं।
 
6 इस मौसम में कम से कम मेवे खाएं।
 
7 अपने खाने में फल, सलाद और जूस को शामिल करें।
 
8 तरल पदार्थ अधिक लें और घर का बना खाना खाएं। बाहर के तले-भूने खाने से जितना हो सके परहेज करें।
 
9 नींबू पानी, शरबत, लस्सी आदि बनाकर पिएं।
 
10 हल्का और पौष्टिक खाएं।