शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Mental Health Tips For Women
Written By

महिलाओं के लिए जरूरी है मेंटल हेल्थ बनाए रखना, ये 10 फूड करेंगे मदद

महिलाओं के लिए जरूरी है मेंटल हेल्थ बनाए रखना, ये 10 फूड करेंगे मदद - Mental Health Tips For Women
सेहत कोई भी हो मानसिक या शारीरिक, काफी हद तक एक दूसरे पर निर्भर करती है। इसलिए फिट रहने के लिए जरूरी है कि शारीरिक और मानसिक, दोनों ही सेहत का ख्याल रखा जाए। इसके लिए सबसे जरूरी है आपकी डाइट, जो कि पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। खास तौर से महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि उन्हें अपनी मानसिक सेहत बनाए रखने के लिए इसकी अधिक जरूरत होती है।
 
सर्वे यह भी बताते हैं कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं चिंता और डिप्रेशन का अनुभव ज्यादा करती हैं। बिंगहैटन यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार पुरुषों की तुलना में महिलाओं को मेंटल हेल्थ बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट की आवश्यकता ज्यादा होती है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि महिलाओं के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना जरूरी है। जानिए 10 हेल्दी चीजें, जो महिलाओं को लेना ही चाहिए -  
 
1 हरी सब्जियां - खास तौर से पत्तेदार सब्जियां और सलाद डाइट में जरूर शामिल करें। ये आयरन, फॉलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा सोर्स होती हैं। 
 
2 हल्दी - प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह आपकी मदद करेगी। यह एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो आपको सुरक्षित रखेगी ।
 
3 ओमेगा-3 - इसके लिए आपको अपनी डाइट में अलसी, कद्दू के बीज और ओमेगा 3 से भरपूर अन्य चीजों को शामिल करना होगा जो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करेंगे।
 
4 नट्स - मेंटल हेल्थ के लिए यह बेहद जरूरी है। इसमें मौजूद ट्राइपोफान आपकी मानसिक सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
 
5 तुलसी - एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर तुलसी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही आपकी मानसिक सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगी।
 
6 चुकंदर - हीमोग्लोबिन को मेंटेन करने के लिए यह सबसे जरूरी है। यह आयरन की कमी भी पूरी करेगा और पीरियड्स की समस्याएं भी दूर होंगी।
 
7 विटामिन सी - स्वस्थ तन और मन के लिए विटामिन सी भी बेहद जरूरी है। यह आपकी खूबसूरती को बरकरार रखने में भी सहायक है।
 
8 अंजीर - इसमें आपको कैल्शियम और जिंक की आपूर्ति होगी ओर हड्डियों के विकास में भी यह मदद करेगा।
 
9 डार्क चॉकलेट या बेरीज़ - इससे आपको भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट्स मिलेंगे, तनाव कम होगा और मूड स्विंग होने से भी आप बचेंगे।
 
10 दूध - यह तो अति अनिवार्य है आपके लिए। विटामिन डी, प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा भी आपको कई तरह के पोषक तत्व इससे मिल जाएंगे।