सम्बंधित जानकारी
- मौत के दरवाजे पर ले जाती है महिलाओं को, यह 5 खतरनाक बीमारियां
- ऐनेरोक्सिया नर्वोसा : पतले होने की अजीब सनक से जन्मी घातक बीमारी
- ये रहा कैंसर का प्रमुख कारण, इसे रोक लिया तो समझो कैंसर की छुट्टी
- आपके शरीर में पहुंच रहा है कम मैग्नीशियम, इन 6 लक्षणों से जानिए
- कितनी फिट है आपकी बॉडी? पता लगाएं इन 5 लक्षणों से
लो-ब्लडप्रेशर से हैं परेशान तो आजमाएं ये 10 सरल उपाय। low blood pressure remedies
भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में लो ब्लडप्रेशर और हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत होना आम बात है। इसमें चक्कर आना, आंखों में अंधेरा होना, हाथ-पैर ठंडे पड़ना, कुछ पल के लिए बेहोशी, लेटने, खड़े होने और बैठने में ब्लड प्रेशर के स्तर में बदलाव होना, ये सभी निम्न रक्तचाप के लक्षण हैं।
अगर आपको लो-ब्लडप्रेशर की समस्या है, तो नीचे दिए गए सरल उपाय आपकी मदद करके आपको इस परेशानी से निजात दिलाने में सहायक होंगे।
आइए जानें लो-बीपी में कारगर 10 आश्चर्यजनक उपाय
1. 50 ग्राम देशी चने व 10 ग्राम किशमिश को रात में 100 ग्राम पानी में किसी भी कांच के बर्तन में रख दें। सुबह चनों को किशमिश के साथ अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं और पानी को पी लें। केवल किशमिश का प्रयोग भी कर सकते हैं।
2. तुरंत नमक का पानी पिएं। अगर आपको डायबिटीज हो तो खाएं।
3. अपनी मुट्ठी बांधें, फिर खोलें। ऐसा बार-बार, कई बार करें।
4. अपने पैरों को कुछ देर तक हिलाते रहें अर्थात सक्रिय रखें।
5. दालचीनी के पाउडर को प्रतिदिन गर्म पानी के साथ लेने से भी आपको इस समस्या में लाभ मिल सकता है, इसके लिए सुबह-शाम यह प्रयोग करें।
6. छाछ में नमक, भुना जीरा और हींग मिलाकर, इसका सेवन करते रहने से भी ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
7. 200 ग्राम गाजर और 50 ग्राम पालक का उपयोग करें। कम ब्लडप्रेशर में गाजर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए लगभग 200 ग्राम गाजर के रस में एक चौथाई पालक का रस मिलाकर पिएं। यह आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा।
8. तुरंत बैठ जाएं या फिर लेट जाएं।
9. लो ब्लडप्रेशर के कारण अगर चक्कर आने की शिकायत हो, आंवले के रस में शहद मिलाकर खाने से बहुत जल्दी राहत मिलती है।
10. इसके अलावा आंवले का मुरब्बा भी ब्लडप्रेशर के रोगियों के लिए एक बेहतर विकल्प है।
