बारिश में सब्जियों को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके
मानसून में घर पर ऐसे करें सब्जियों की सफ़ाई, दूर हो जाएंगे कीड़े
how to clean vegetables in rainy season
मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता लेकिन ये अपने साथ बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में खांसी, जुकाम या बुखार के अलावा पेट के खराब होने का डर भी बढ़ जाता है। दरअसल, मानसून के दौरान खानपान से जुड़ी गलतियों से ही तबीयत खराब होने का खतरा रहता है।
बारिश में फूड आइटम्स को साफ करने के तरीके
रनिंग वाटर में धोएं
अक्सर लोग सब्जियां या फ्रूट्स को बाजार से लाकर सीधे फ्रिज में रख देते हैं। इसके बजाय इन्हें तेज बहाव वाले नल के के नीचे अच्छे से धोना चाहिए। हर सब्जी को अलग-अलग करके धोएं। ऐसा करने से गंदगी और कीड़े जल्दी निकल पाएंगे। तेज बहाव के कारण ये चीजें अच्छे से साफ हो पाएंगी।
नमक के पानी से धोएं
सब्जियों पर जमे कीटनाशक, गंदगी या कीड़े-मकौड़ों को हटाने के लिए इन्हें नमक के पानी में डाल दें। पानी में रखने के कुछ देर बाद ही इसमें मौजूद कीड़े अलग हो जाएंगे। साथ ही ऐसा करने से गंदगी भी काफी हद तक दूर हो सकती है। नमक के पानी में सब्जियां या दूसरी चीजों को सिर्फ 10 से 15 मिनट तक रखना है।
क्लीनिंग के लिए बनाएं घोल
गंदे बैक्टीरिया या गंदगी को रिमूव करने के लिए एक बड़े बर्तन में सिरका का घोल बनाएं। पानी में तीन चम्मच सिरका डालें और मिलाकर घोल तैयार कर लें। आप चाहे तो इसमें नमक भी शामिल कर सकते हैं। अब तैयार पानी में फल एवं सब्जियों को डालें और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
सब्जियों को पानी या सिरका वाटर से धोने के बाद इन्हें सूती कपड़े पर रख दें। ऐसा करने से इन पर लगा पानी साफ हो पाएगा। आप चाहे तो टिशू या तौलिए की मदद ले सकते हैं। चीजों को सुखाकर रखने से ये जल्दी खराब नहीं होती है। फ्रिज में इन्हें पॉलिथिन में रखने के बजाय कंटेनर या बैग का यूज करें।
न खरीदें ये चीजें
मानसून के दौरान हमें कुछ सब्जियों को खरीदने से बचना चाहिए। ज्यादातर लोग जानते हैं कि पालक को बरसात में खाना पेट के लिए खराब होता है पर अधिकतर हरा धनिया को नजरअंदाज कर देते हैं। बारिश में हरा धनिया में सबसे ज्यादा गंदगी और बैड बैक्टीरिया लगे होते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने वाली इस आइटम को इस्तेमाल करने से पहले कम से कम दो बार धोना चाहिए।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

