1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shatrughan sinha discharged from hospital react to surgery rumours

shatrughan sinha discharged from hospital react to surgery rumours

Shatrughan Sinha discharged from hospital
Shatrughan Sinha : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को बेटी सोनाक्षी की शादी के कुछ दिन बाद तेज बुखार के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर को उनकी पत्नी पूनम और दोनों बेटे लव-कुछ घर लेकर आए। 
 
शत्रुघ्न‍ सिन्हा के बेटे लव ने बताया कि उनके पिता को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कालीचरण, विश्वनाथ, काला पत्थर, जानी दुश्मन और क्रांति जैसी 70 और 80 के दशक की फिल्मों से 77 वर्षीय अभिनेता ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अस्पताल में सिन्हा की नियमित जांच भी की गई।
लव ने कहा, मेरे पिता कल से घर पर हैं और वह तेज बुखार आने पर उपचार तथा सभी जांच कराने के लिए तीन दिन तक अस्पताल में रहे। 
 
वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने बीते दिन अपनी हेल्थ को लेकर चल रही अफवाहों पर जवाब दिया था। उन्होंने उन खबरों का खंडन किया था कि वह सोफे से गिर गए थे और उनकी सर्जरी की जा रही है। उन्होंने कहा, मैंने कहीं पढ़ा है कि हॉस्पिटल में मेरी माइनर सर्जरी हुई है। सर्जरी को खामोश। अरे भाई मुझे सर्जरी हुई और मुझे खुद को नहीं मालूम।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ब्रिस्टी समद्दार लेंगी बिग बॉस ओटीटी 3 में वाइल्ड कार्ड एंट्री! बोल्ड अदाओं से मचा देती हैं तहलका