1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. History of Dengue Day

National Dengue Day 2024: आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस, जानें इस रोग के बारे में

National Dengue Day
HIGHLIGHTS
 
*  डेंगू के बारे में जानें।  
* मच्छर से होने वाला रोग है।  
* राष्ट्रीय डेंगू दिवस का इतिहास।  

 
Dengue Day 2024 : आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस है। यह दिन हर साल 16 मई को मनाया जाता है। राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को मच्छर से फैलने वाली बीमारी के प्रति जागरूक करना है। बता दे कि डेंगू बहुत ही गंभीर बीमारी है। भारत में हर साल इस बीमारी के चलते सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है। मच्छर से 3 प्रमुख बीमारियां होती हैं, जो कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया हैं।  आइए जानते है यहाँ... 
 
इतिहास - डेंगू दिवस का इतिहास भारत में तीन दशक पुराना है। आपको बता दें कि वर्ष 1990 के बाद के कुछ वर्षों में भारत के कई राज्यों में डेंगू के हजारों मरीज पाए गए थे। इस कारण भारत सरकार और विश्व स्वास्थ संगठन के संयुक्त प्रयासों से इस रोग पर काबू पाया गया। 
 
इसी उद्देश्य से हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। भारत सरकार ने ये भी माना कि डेंगू रोग के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। जो कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से मनाया जाता है। 
 
• अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रख्यात कथाकार मालती जोशी का निधन