1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. health tips for you

बीमारियों से बचना है तो बोर होने से बचें...

sehat
बहुत ज्यादा काम या नया काम ही तनाव नहीं देता। कई बार वही पुराना काम व नए चुनौतीपूर्ण काम का अभाव भी हमें टेंशन दे सकता है! अगर आप लगातार एक जैसा काम करते हुए बोर हो रहे हैं तो संभल जाइए यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। 
 
बोर होने के नुकसान 
 
1 लगातार बोर होते रहने से जीवन में नीरसता आ जाती है, इससे चेहरे की त्वचा अपनी चमक खोने लगती है। 
 
2 जीवन के प्रति उत्साह ना रहने से चि‍ड़चिड़ापन और उद्वीग्नता आ जाती है। 
 
3 आंखें बुझी-बुझी लगती है। 
 
4 छोटे-छोटे रोग शरीर में घर बनाने लगते हैं। 
 
5 सबसे पहला असर प्राकृतिक भूख पर पड़ता है। भोजन के प्रति अरुचि होने लगती है। 
 
क्या करें 
 
बो‍रियत से बचने के लिए अपनी रुचि के अनुरूप कार्यों के लिए समय निकालें। 
 
कुछ समय योग, भक्ति या व्यायाम के लिए निकालें। 
 
मित्रों एवं परिवार वालों के साथ समय बिताएं। प्राकृतिक स्थानों पर जाएं। 
 
ऐसी पुस्तकें पढ़ें, जिनमें आपकी रुचि हो। मनपसंद संगीत सुनें। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। 
अगला लेख
अच्छी सेहत चाहिए तो हवन जरूर करें...