1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. health benefits of tilak on forehead

Rakhi Health Tips : माथे पर तिलक लगवाने से सेहत को होते हैं ये 5 लाभ

राखी 2021
माथे पर तिलक लगाना नई परंपरा नहीं हैं। फिर चाहे वह राखी हो या अन्‍य त्‍योहार। बल्कि सिर पर तिलक लगा होने मात्र से एक खुशनुमा माहौल का एहसास होता है। शुभ घड़ी पर सबसे पहले तिलक लगाकर आयोजन, राखी, त्‍योहार, रस्‍म या अन्‍य कुछ भी हो उसका शुभारंभ होता है। लेकिन बदलते वक्‍त के दौर में लोग कम ही माथे पर तिलक लगवाना पसंद करते हैं। फैशन के दौर में तिलक लगवाना बिल्‍कुल अच्‍छा नहीं लगता है, पर माथे पर तिलक लगाने से सेहत को कई सारे फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं माथे पर तिलक लगाने के 5 फायदे - 
 
1. कहते हैं माथे पर तिलक लगाने मात्र से दिमाग शांत रहता है। सुकन का एहसास होता है और सकारात्‍मक एनर्जी का संचार होता है। 
 
2.मनोवैज्ञानिक के अनुसार माथे पर तिलक लगाने से आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होती है। साथ ही आत्‍मबल भी बढ़ता है। व्‍यक्ति का अगल प्रभाव लोगों पर पड़ता है। 
 
3.अगर आप मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं तो सिर पर तिलक लगा सकते हैं। क्‍येांकि सिर पर तिलक लगाने से सेरोटोनिन और बीटा एंडोर्फिन संतुलित रहता है। जिसके बाद मन उदास नहीं रहता है। और सिरदर्द की समस्‍या में भी आराम मिलता है। अक्‍सर डिप्रेशन में जाने के बाद  इंसान के शरीर में सेरोटोनिन की मात्रा कम हो जाती है।  
 
4.धार्मिक मान्‍यता के अनुसार सिर पर चंदन का तिलक लागने मात्र से पापों का सर्वनाश होता है। तो कई बार अनहोनी से भी बचा जा सकता है।
 
5. सिर पर चंदन का तिलक लगाने से घर में धन और अन्‍न की कमी नहीं होती है। और यह सौभाग्‍य में बढ़ोतरी करता है। 
 
6. माथे पर तिलक लगाने से व्‍यक्ति के मन में उर्जा का संचार होता है। अक्‍सर लोग कहते हैं तिलक लागने के कुछ देर बाद ही सिर भारी हो जाता है। दरअसल, एकदम बीच में लागने से पूरे शरीर में शक्ति का संचार होता है। 
 
अगला लेख
Viral और Flu की चपेट में आने पर तुरंत आजमाएं ये 5 आसान घरेलू उपचार