शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. rakhi skin care tips allergy from rakhi
Written By

Rakhi Skin Care Tips: राखी बांधने के बाद होती है कलाई पर खुजली, तो आजमाएं ये 5 उपाय

Rakhi Skin Care Tips: राखी बांधने के बाद होती है कलाई पर खुजली, तो आजमाएं ये 5 उपाय - rakhi skin care tips allergy from rakhi
राखी का त्‍योहार तो सभी को अच्‍छा लगता है लेकिन कुछ वजह से नाक सिकुड़ जाती है। जी हां, कई लोग राखी को मुश्किल से 30 मिनट ही बांधते होंगे और उसके बाद खोल देते हैं। क्योंकि राखी बांधने के बाद कलाई पर खुजली होने लगती है। अगर आपको भी एलर्जी है तो कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिससे आपको स्किन एलर्जी में राहत मिलेगी। आइए जानते हैं -
 
1. माइश्‍चराइजर क्रीम - जी हां, रूखी त्‍वचा होने पर खुजली चलती है, और धागा जरा भी नहीं अच्‍छा लगता है। कई बार गीला होने पर भी खुजली होने लगती है। ऐसे में हाथों पर माइश्‍चराइजर क्रीम लगाएं। इससे आपकी त्‍वचा रूखी नहीं होगी तो खुजली भी नहीं चलेगी। साथ ही धागा गीला हो जाता है तो उसे नैपकिन की सहायता से जोर से दबा दें ताकि उसका पानी निकल जाएगा।   
 
2. नारियल तेल - नारियल तेल ठंडा होता है। इसलिए आर्टिफिशियल या गर्मी की वजह से बारीक फुंसी होने पर भी सबसे पहले नारियल का तेल लगाया जाता है। तो आपको भी राखी का धागा बांधने पर एलर्जी होती है तो नारियल तेल लगा लें। इससे खुजली भी नहीं होगी और ठंडक बनी रहेगी। 
 
3. नीम की पत्तियों का रस - नीम में मौजूद एंटी बैक्‍टीरियल तत्‍व त्‍वचा संबंधित बीमारी को दूर करने में मदद करता है। नीम की पत्तियों में थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। इसके बाद पेस्‍ट को 1 घंटे के लिए उसे लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से उसे धो लें। आपको खुजली में बहुत जल्‍द आराम मिलेगा। 
 
4. ठंडा बर्फ - बर्फ ठंडा होता है। और स्किन एलर्जी या घमौरियां होने पर बर्फ लगाने पर आराम मिलता है। इसलिए राखी बांधने के बाद खुजली होने पर तुरंत बर्फ की क्‍यूब लगा लीजिए। त्‍वरित आराम मिलेगा। बर्फ के बाद उस पर टेलकम पाउडर लगा लें। ताकि खुजली नहीं होगी। 
 
5.नींबू का रस - नींबू का रस सुनकर आपको थोड़ा आश्‍चर्य हो रहा होगा लेकिन वह भी लगा सकते हैं। रूई की मदद से नींबू के रस को 10 मिनट के लिए लगा लें और ठंडे पानी से धो लें। खुजली में आराम मिल जाएगा।