मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Garlic Benefits
Written By WD Feature Desk

सिर्फ 1 कली लहसुन है इन 4 बीमारियों का इलाज, जानिए कैसे खाने से मिलता है ज्यादा फायदा

इस तरह खाइए लहसुन, मिलेगा कई बीमारियों से छुटकारा

Garlic Benefits
Garlic Benefits

लहसुन आमतौर पर रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। मगर क्या आपको पता है लहसुन सिर्फ आपके खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता है बल्कि ये आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने में काफी चमत्कारी साबित हो सकता है।

लहसुन को बहुत ही गुणकारी माना गया है। अगर आप इसको दवा की तरह इस्तेमाल करें तो ये आपको कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। इसमें  ऐसा औषधिय गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर से जुड़े कई गंभीर बीमारियों का नाश कर सकता है। आज हम इस लेख में जानेंगे लहसुन से जुड़े उन फायदों के बारे में बताएंगे।ALSO READ: इस सब्जी का जूस पीने से लिवर में जमा गंदगी होगी दूर

ऐसे करें लहसुन का इस्तेमाल 
  • लहसुन के रस को बहुत ही गुणकारी माना गया है। अगर आप इसके रस को दवा की तरह इस्तेमाल करें तो ये आपको कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है।
  • अगर आप दमा के मरीज हैं, तो आप रोजाना लहसुन के रस की 10 बूंदें और दो चम्मच शहद को एक गिलास पानी में मिलाकर पी जाएं। ऐसा करने से आपको इस बीमारी से निपटने में मदद मिलेगा।
  • गले में होने वाले खिचखिच से परेशान व्यक्ति अगर इसके रस को गर्म पानी में मिलाकर गरारा करे तो तत्काल आराम मिल सकता है।
  • लहसुन के रस को एक ग्लास अनार के जूस में मिलाकर पीने से किसी भी प्रकार की खांसी में लाभ होता है। लेकिन लहसुन के रस का सेवन केवल खाना खाने के बाद ही करना चाहिए।
  • रोज खाली पेट लहसुन के एक कली का सेवन करने से शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें एंटी हाइपरलिपिडेमिया गुण होता है, जो टोटल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
  • लहसुन के अंदर एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी कार्सिनोजेनिक नाम के कुछ तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
  • लहसुन को कच्चा खाने से व्यक्ति का दिमाग संतुलित रहता है। जिसके चलते उसको डिप्रेशन से लड़ने में मदद मिलता है। साथ ही ये उसको मानसिक परेशानियों से भी दूर रखता है। ये आपके ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।