शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. During Navratri should not eat these 5 foods empty stomach
Written By
Last Updated : बुधवार, 30 मार्च 2022 (13:14 IST)

Navratri Health Tips : नवरात्रि में भूलकर भी खाली पेट नहीं करें इन 5 चीजों का सेवन

Navratri Health Tips : नवरात्रि में भूलकर भी खाली पेट नहीं करें इन 5 चीजों का सेवन - During Navratri should not eat these 5 foods empty stomach
नवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्‍योहार है। नवरात्रि में दुर्गा मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्तगण अपनी इच्छा शक्ति अनुसार व्रत रखते हैं। कोई नौ दिन तक सिर्फ जल ग्रहण करता है, तो कोई सिर्फ एक टाइम ही भोजन ग्रहण करता है और कोई 9 दिन तक फलाहारी व्रत ही करता है। लेकिन इस नवरात्रि में गर्मी काफी ज्यादा होती है जिस वजह से खान-पान का पूरा ध्यान रखना होता है। तो आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान कौन-सी 5 चीजें को सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए -

1. चाय/कॉफी - रोजमर्रा के दिनों में चाय के साथ बिस्किट या टोस खा लेते हैं लेकिन यह फरियाली नहीं रहता है। इसलिए कई लोग सुबह खाली पेट ही चाय/कॉफी पी लेते हैं। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि खाली पेट कैफीन का सेवन करने से एसिडिटी बढ़ जाती है। जिसे गैस होना, पेट दुखना, चेस्ट में दुखने लगता है।

2. तली -भुनी चीजें - दरअसल, जब लाल मिर्च नहीं खाते हैं तो पेट बहुत जल्दी नहीं भरता है और अधिक भूख लगने लगती है। व्रत करने वालों में कुछ लोगों को सुबह उठते ही एकदम तेज भूख लगती है और वे चिप्स खाकर अपना पेट भरते हैं। ऐसा करने पर पेट में जलन और गैस की समस्या होने लगती है।

3.मीठी चीजें - नवरात्रि के दौरान कभी भी खाली पेट मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। साथ ही जी मिचलाने लगता है। और कई बार भूख अधिक बढ़ जाती है। इसलिए मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

4.केला - कई लोगों को खाली पेट केला खाने से पेट और सीने में जलन की समस्या पैदा हो जाती। दरअसल, केले में मैग्नीशियम की मात्रा भी बहुत अधिक होती है जिस वजह से कब्ज की समस्या भी पैदा हो जाती है।

5. दूध और दही - जिन्हें दूध पीने की आदत होती है वे सुबह उठते ही दूध पीना पसंद करते हैं। लेकिन यह आपके पेट को नुकसान पहुंचाता है। इन दोनों का सेवन करने से पेट में एसिड का लेवल बढ़ सकता है। आंतों के एंजाइम को अच्‍छा करने की जगह पर पेट में गैस और अपच की समस्या पैदा हो सकती है।
ये भी पढ़ें
मार्च में ही पारा 40 डिग्री पार, Expert से जानें कैसे बचें कातिल Heatwave से