1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. benefits of desi ghee consumption

देसी घी बनाने की विधि और इसके सेवन से होने वाले गजब के फायदे

benefits of  desi ghee consumption
जब घर पर 'घी' बनाया जाता है तब उसे देसी घी कहते है। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान होता है और इसके सेवन से अनेक फयदे होते है। देसी घी के फायदे जानने से पहले आइए, जानते हैं इसे घर पर ही बनाने का विधि - 
 
*दूध पर जमी मलाई को एक अलग पतीले में इकट्ठा कर लें। 
*अब इसे तब तक फेंटे जब तक यह सफेद मक्खन के रूप में तबदिल न हो जाए। 
*इस मक्खन को कढ़ाई में हल्की आंच पर पकने दें और बीच-बीच में पलटते रहें। 
*कुछ ही देर बाद घी ऊपर आजाएगा और मक्खन का चूरा पककर कढ़ाई में नीचे रह जाएगा। 
*अब एक साफ बरतन में देसी घी को छान लें। 
 
देसी घी के फायदे -
 
- इसमें सैच्यूरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए अच्छे होते हैं, यहां तक की ये मक्खन से ज्यादा बेहतर है।
- देसी घी में ओमेगी-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं।
- यह आसानी से पच जाता है और कोलेस्ट्रॉल संबंधित परेशानियों को खत्म करता है।
- इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करते है।
- देसी घी में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर आसानी से सोखता है।
- यह कब्ज होने पर आराम देता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।
- इसमें एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते है।
- देसी घी के सेवन से बाल और त्वचा चिकनी और मुलायम होती है।

अगला लेख
अमृतसर रेल दुर्घटना पर 5 लघु कथाएं