1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Benefits of Bathing at Night

रात को सोने से पहले नहाएंगे तो मिलेंगे बेहतरीन सेहत और सौन्दर्य लाभ

5 Great Benefits of Bathing at Night
सुबह तो सभी नहाते हैं, लेकिन रात में कुछ ही लोग नहाते हैं। यदि आप रात में कभी नहीं नहाए हैं तो अब आपको रात में भी यह आदत बना लेनी चाहिए, क्योंकि जिस तरह से सुबह नहाकर आप तरोताजा हो जाते हैं, वैसे ही रात को नहाने से भी शरीर को कई बेहतरीन सेहत और सौन्दर्य लाभ मिलते हैं। 
 
आइए, जानते हैं रात में नहाने के फायदे: 
 
1. दिनभर व्यस्त रहने के बाद आपके शरीर पर गदंगी जमा हो जाती है, जो रात को नहाने से निकल जाएगी। साफ-सुथरा होकर सोना आपके सौंदर्य के लिए अच्छा होता हैं। यदि आप ठंडे पानी से नहाए तो त्वचा में निखार आता है और मुंहासे भी दूर होते हैं।
 
2. कई बार अधिक थकान व तनाव होने पर नींद न आने की समस्या हो जाती है। रात तो सोने से पहले नहाने से आपकी थकान मिट जाती हैऔर आपको अच्छी नींद आती है।
 
3. रात को नहाने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।
 
4. ठंडे पानी से नहाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है जिससे दिल को फायदा मिलता है।
 
5. जिन लोगों को बुखार या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हों, तो उन्हें गर्म पानी से नहाना चाहिए। इससे शरीर में से पसीना निकलता है और शरीर जल्दी सामान्य तापमान पर आ जाता है।