सम्बंधित जानकारी
- डायबिटीज से लेकर सर्दी तक 10 बीमारियों को जड़ से खत्म करता है लहसुन
- आपको भी लगता है दुनिया में सबसे दु:खी बस आप ही हैं तो हर मनोरोग, चिंता और अवसाद का इलाज है योग
- Shilpa Shetty लेती हैं Sunbath Vitamin-D के लिए, जानिए धूप के फायदे
- 21 जून योगा डे : मन की बेचैनी दूर कर लीजिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर, 5 आसान उपाय
- 21 June Yoga Diwas : विश्व योग दिवस पर हिन्दी निबंध International Day of Yoga
तनाव से होता है आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब, जानिए तनाव से दूर रहने के 5 तरीके
तनाव एक ऐसी चीज है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। आजकल युवाओं में भी इसकी समस्या बढ़ने लगी है। इसे गंभीरता से ना लेने के कारण यह मानसिक और शारीरिक रोग में परिवर्तित हो जाती है। तनाव की समस्या से डिप्रेशन और एंजायटी से लेकर बीपी और हार्टअटैक जैसी समस्याएं भी हो सकती है। आइए जानते हैं तनाव की समस्या को दूर रखने के लिए क्या कर सकते हैं -
1 अपनी एप्रोच को सकारात्मक रखें। ऐसी परिस्थितियां जो आपके नियंत्रण में नहीं रहती है, उनके बारे में अधिक ना सोचें।
2 साइकोलॉजिस्ट, मेन्टल हेल्थ एक्सपर्ट और अपने परिजनों से सही दिशा लें।
3 तनाव को भूलने या कम करने के लिए किसी भी तरह का व्यसन ना करें, इसके स्थान पर अपना ध्यान दूसरी और भटकाएं। व्यायाम और कसरत का प्रयोग कर सकते हैं।
4 अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ऐसे लोगों के बीच रहें जो आपको पसंद करते हैं या आपके साथ हर परिस्थिति में खड़े रहते है। अगर उनके साथ रहना मुश्किल है तो उनके संपर्क में अवश्य रहें।
5 अपनी ओर ध्यान दें, जो कार्य आपको करना पसंद है (hobbies) उनके लिए समय निकालें। इससे आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा और आपका अकेलापन कम होगा।
