1. समाचार
  2. बजट 2022-23
  3. हरियाणा बजट 2022
  4. CM Khattar Haryana Budget

सीएम खट्टर ने पेश किया हरियाणा का बजट, सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा

Haryana
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया और महिलाओं के लिए 'सुषमा स्वराज पुरस्कार' की घोषणा की।
 
यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा।
 
उन्होंने महिलाओं को उद्यमी बनने में सहायता देने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू करने की घोषणा भी की।
 
खट्टर के पास वित्त विभाग भी है और उन्होंने राज्य विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश किया।
 
अगला लेख
राजस्थान के NRI ने चांद पर खरीदी जमीन, नागरिकता भी मिली