1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. gujarat-police-transfer-ips-sps-officers-posting

गुजरात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 4 IPS अधिकारियों की नियुक्ति और 6 SP का तबादला

gujarat police
गुजरात सरकार के गृह विभाग ने राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में 10 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत 2023 और 2024 बैच के 4 युवा IPS अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है। ALSO READ: NID अहमदाबाद ने तैयार किए सोमनाथ मंदिर के प्रसाद के लिए खास बॉक्स: नंदी, बेलपत्र और धार्मिक रंगों से सजा इको-फ्रेंडली पैकेजिंग
 

4 युवा IPS अधिकारियों को स्वतंत्र ASP का प्रभार

 
2023 और 2024 बैच के 4 IPS अधिकारियों को सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है: 
  • मानसी आर. मीना: विरमगाम (अहमदाबाद) 
  • मौसम मेहता: दियोदर (वाव-थराद) 
  • प्रखर कुमार: खंभालिया (देवभूमि द्वारका) 
  • करणकुमार पन्ना: लीमखेड़ा (दाहोद)
 

6 वरिष्ठ SPS अधिकारियों का SRPF में तबादला

प्रन्नोति के बाद पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 6 वरिष्ठ SPS अधिकारियों को स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (SRPF) के विभिन्न समूहों में कमांडेंट और एक्स-कैडर पदों पर नियुक्त किया गया है। गृह विभाग के प्रधान सचिव संजीव कुमार के हस्ताक्षर से राज्यपाल के नाम यह अधिसूचना जारी की गई है। ALSO READ: 
 

SRPF में तैनात नए कमांडेंट की सूची

  • जे.आई. वसावा: कमांडेंट, SRPF ग्रुप 9, वडोदरा (पूर्व में DCP ट्रैफिक, वडोदरा)
  • डी.एम. चौहान: कमांडेंट, SRPF ग्रुप 3, मडाणा - बनासकांठा (पूर्व में SP, विसनगर) 
  • प्रकाशकुमार रावल: कमांडेंट, SRPF ग्रुप 4, पावड़ी - दाहोद
  • बी.एल. देसाई: कमांडेंट, SRPF ग्रुप 5, गोधरा (पूर्व में HQ SP, गोधरा)
  • एच.पी. दोषी: कमांडेंट, SRPF ग्रुप 13, राजकोट (पूर्व में SP, PTC जूनागढ़)
  • एल.बी. जाला: कमांडेंट, SRPF ग्रुप 11, वाव - सूरत (पूर्व में DCP, F डिविजन, सूरत)
अगला लेख
ममता बनर्जी को लगे 3 बड़े झटके, सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री