सम्बंधित जानकारी
- जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
- चीनी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ, गिफ्ट की मधुबनी पेंटिंग, इन मुद्दों पर हु्ई बात
- बदलते भारत में सेक्स बदलने की होड़, हॉर्मोन की गड़बड़ी या कोई मनोविकृति?
- नोएडा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों पर अत्याचार, बंद कमरों में रखा जाता था
- ममता बनर्जी वोटर लिस्ट की जांच पर क्यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा
अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, वीडियो वायरल
Jagannath rathyatra : भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा शुक्रवार सुबह अहमदाबाद में शुरू हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए उमड़े। भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार खलासी समुदाय ने शहर के जमालपुर क्षेत्र में स्थित जगन्नाथ मंदिर से बाहर निकाला। रथयात्रा के दौरान एक हाथी के बेकाबू होने से हड़कंप मच गया। हालांकि वन विभाग की टीम ने तुरंत उस पर काबू पा लिया। ALSO READ: जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया। हालांकि वन विभाग की टीम ने तुरंत उसे काबू में कर लिया। इस दौरान लगभग 10 मिनट तक रथयात्रा को रोकना पड़ा। हाथी के बेकाबू होने के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
Ahmedabad में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। यह हाथी 18 हाथियों के ग्रुप में सबसे आगे चल रहा था। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे काबू में कर लिया।#JagannathRathYatra #Jagannath #JaiJagannath #elephant pic.twitter.com/Z2sFQKmC4r
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) June 27, 2025
सीएम पटेल ने की पहिंद विधि : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके परिवार के सदस्यों ने जगन्नाथ मंदिर में सुबह पूजा में भाग लिया, जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पहिंद विधि की, जो सोने की झाडू से सड़कों की प्रतीकात्मक सफाई की एक पारंपरिक रस्म है।
क्या है रथ यात्रा में खास : तीन रथों की भव्य शोभायात्रा 400 वर्ष पुराने मंदिर से शुरू हुई और पुराने शहर से होते हुए इसके रात आठ बजे तक लौटने की उम्मीद है। यह यात्रा जिन इलाकों से गुजरेगी, उनमें कुछ सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र भी शामिल हैं। शोभायात्रा में आमतौर पर 18 हाथी, 100 ट्रक, भान-मंडली (भक्ति समूह) और 30 अखाड़े (स्थानीय व्यायामशालाएं) शामिल होते हैं। यह शोभायात्रा आज 16 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कई ट्रकों को अलग-अलग थीम पर झांकियों के रूप में सजाया गया है।અષાઢી બીજના પાવન અવસરે અમદાવાદ ખાતે ભગવાન જગન્નાથજીની ૧૪૮મી રથયાત્રાને પ્રસ્થાન કરાવતા પૂર્વે વહેલી સવારે મંદિર પરિસરમાં ભગવાન જગન્નાથજીના રથનું અને ભગવાનનું પૂજન-અર્ચન કર્યું.
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) June 27, 2025
આજના આ પાવન અવસરે, ભગવાન જગન્નાથજીના રથની સોનાની સાવરણીથી સફાઈ કરી પહિંદ વિધિ સંપન્ન કરવાનું પરમ… pic.twitter.com/RzW8tFRLTM
यात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वार्षिक रथयात्रा की सुरक्षा के लिए शहर में लगभग 23,800 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इस रथयात्रा में 14-15 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भगदड़ जैसी स्थितियों को रोकने के लिए पहली बार कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है।
पूरे 16 किलोमीटर के मार्ग पर शोभायात्रा के साथ करीब 4,500 सुरक्षाकर्मी तैनात है, जबकि यातायात प्रबंधन के लिए 1,931 कर्मियों को तैनात किया गया है। कई सड़कें सामान्य यातायात के लिए बंद है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियंत्रण कक्ष से जुड़े 2,872 बॉडी-वॉर्न कैमरों, 41 ड्रोन और विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 96 कैमरों और 25 निगरानी टावरों का उपयोग करके रथ यात्रा पर नजर रख रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
