सम्बंधित जानकारी
- आज हिमालय दिवस, जानिए हिमालय के 10 रहस्य
- Himalaya Day कब है, जानिए हिमालय के बारे में 25 दिलचस्प जानकारियां
- World Literacy Day : विश्व साक्षरता दिवस क्यों मनाया जाता है?
- हिंदी दिवस पर जानिए हिंदी के बारे में *क्या कहते हैं विद्वान
- International Dog Day: इंडियन आर्मी में है कुत्तों की खास भूमिका, वेतन मिलता है, पुरस्कार और ससम्मान रिटायरमेंट भी
Himalaya Day क्यों मनाते हैं?
भारत के उत्तराखंड में 9 सितंबर को हिमालय दिवस मनाया जाता है। प्रदेश में हिमालय दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी। हालांकि सभी हिमालयीन राज्य अपने यहां पर इस दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इस बार बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस बार मुख्य कार्यक्रम नौ सिंतबर को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में होगा।
क्यों मनाते हैं हिमालय दिवस : हिमालय दिवस मानने का उद्देश्य हिमालय के संवरक्षण के साथ ही यहां की संस्कृति और इतिहास को दर्शाना भी है। यह दिन हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और क्षेत्र के संरक्षण के उद्देश्य से मनाया जाता है। लोगों को एक जुट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने के उद्येश्य से कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
पर्यावरण संरक्षण, बंजर खेत आबाद करना, यहां की जैव विविधता को बचाना, भू-क्षरण को रोकना, जल संरक्षण, नदियों को स्वच्छ बनाए रखना आदि कई बातों को कार्यक्रमों के माध्यम से बताया जाता है। साथ ही देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी इसमें शामिल होते हैं।
